{"_id":"1d945872f33ade9af62df9c95e889efd","slug":"100-rebate-on-property-tax-to-defence-personnel-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों के लिए हरियाणा सरकार ने दी गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों के लिए हरियाणा सरकार ने दी गुड न्यूज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग (समितियां) की अधिसूचना में संशोधन करते हुए पूर्व सैनिकों को आवासीय मकानों पर संपत्ति कर में शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव पी राघवेंद्र राव ने बताया कि सेवारत सैनिकों, अर्धसैनिक बल के कर्मी तथा भूतपूर्व सैनिकों, अर्ध-सैनिकों अथवा उसके पति/पत्नी, मृत सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों/भूतपूर्व केंद्रीय अर्ध-सैनिक बल के कर्मी के परिवारों के स्वामित्व वाले आवासीय मकानों को संपत्ति कर में शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बशर्ते वे हरियाणा राज्य में कोई अन्य रिहायशी मकान नहीं रखते हों और इसमें स्वयं निवास कर रहे हों और मकान का कोई भाग किराए पर नहीं दे रखा हो।