फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 per cent monthly honorarium of asha workers

आशा वर्कर्स को सरकार ने दी चुनावी सौगात

Sat, 06 Sep 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Sep 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
100 per cent monthly honorarium  of asha workers

लंबे समय से पारिश्रमिक में बढ़ोतरी की मांग कर रही आशा वर्कर्स को आखिरकार प्रदेश सरकार ने चुनावी सौगात दे दी है। शुक्रवार को सरकार ने आशा वर्कर्स के मासिक मानदेय में सौ फीसदी का इजाफा करने की घोषणा की है। संशोधित मानदेय इसी माह से लागू माना जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को प्रदेश के आशा वर्कर्स के मासिक मानदेय को पहली सितंबर से दोगुना करने की घोषणा की। अब आशा वर्कर्स को 500 रुपये के बजाय एक हजार रुपये का मासिक मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन


पहले राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा वर्कर्स को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन मिल रहा था लेकिन मुख्यमंत्री ने पहले फरवरी 2014 से उन्हें 500 रुपये का मासिक मानदेय दिया और अब इस मानदेय को बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्तउन्हें फरवरी 2014 से राष्ट्रीय  ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत मासिक आधार पर प्राप्त मानदेय के 50 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त मासिक प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।


आशा वर्कर्स को अप्रैल 2013 से सरकारी अस्पतालों में प्रसूति मामलों में सहायता करने पर 200 रुपये प्रति मामले की दर से भी प्रोत्साहन मिल रहा है। इन निर्णयों से प्रदेश के 19,110 आशा वर्कर्स लाभान्वित होंगी और सरकारी खजाने पर लगभग 40 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed