फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 feet tricolor hoisted at Sukhna Lake, people painted in the color of patriotism

Chandigarh News: सुखना लेक पर लहराया 100 फीट का तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगे लोग

Thu, 14 Aug 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
100 feet tricolor hoisted at Sukhna Lake, people painted in the color of patriotism
चंडीगढ़। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा ने सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुखना लेक पर तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में 400 से अधिक लोग शामिल हुए। 100 फीट लंबा तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन

भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजते कार्यक्रम में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने तिरंगा लहराया और देशभक्ति के गीत गाए। भाजपा नेताओं ने इसे राष्ट्रीय एकता और गर्व का प्रतीक बताते हुए अभियान को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने कहा कि चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आह्वान किया था। इस अवसर पर एससी मोर्चा अध्यक्ष अमित खैरवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद अंसारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पंचाल, भाजपा प्रदेश सचिव मनीष शर्मा और मनोनीत पार्षद गीता चौहान समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed