फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 crore trust scam in jalandhar of Punjab

Punjab News: जालंधर में 100 करोड़ का ट्रस्ट घोटाला, चेयरमैन बोले- जल्द सलाखों के पीछे होंगे घोटालेबाज

Thu, 14 Mar 2024 12:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Mar 2024 12:47 AM IST
सार

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में 100 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला पिछली सरकार में हुआ था। इसका खुलासा खुद जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने कहा कि घोटालेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच चंडीगढ़ में चल रही है।

विज्ञापन
100 crore trust scam in jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में 100 करोड़ का घोटाला पिछली सरकार में हुआ है। यह बात जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन और आप नेता जगतार सिंह संघेड़ा ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मेरे खुद के होश उड़ गए, जब फाइलों को खोद खोदकर निकलवाया गया। हालात यह हैं कि एक प्लॉट की रजिस्ट्री ट्रस्ट द्वारा कर दी गई और जिक्र किया गया कि 25 लाख की राशि ट्रस्ट को अदा की गई लेकिन एक पैसा ट्रस्ट के खाते में नहीं आया। मुख्य पांच लोगों ने मिलकर 100 करोड़ के घोटाले को अंजाम दिया है। इन्हें किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह किसी पार्टी का हिस्सा बन जाए। सारी फाइलों को चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया गया है, जहां पर गहन छानबीन चल रही है।

विज्ञापन


संघेड़ा ने प्रेसवार्ता में बताया कि शहर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की अलग-अलग स्कीमों में जायदाद को लेकर ई-नीलामी रखी गई है जोकि दो दिन तक चलेगी। ई-नीलामी के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक मार्च से शुरू हो चुकी है जो कि 22 मार्च तक चलेगी। ई-नीलामी का समय 27 से 29 मार्च तक सुबह नौ बजे से पांच बजे तक होगा। 
विज्ञापन


इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की अलग-अलग स्कीमों में 170 एकड़ सूर्य एंक्लेव में कमर्शियल जायदाद है, जिसमें एक प्राइमरी स्कूल, 16 स्वीट शॉप, 8 स्टाल साइड, 2 नर्सिंग होम साइड व शहीद रमनदादा कमर्शियल कॉम्पेलक्स (3.71 एकड़) रिहायशी जायदाद शामिल है। अधिकारी ने बताया कि शहर में अन्य जगहों पर भी बोली लगाई जाएगी। अगर इस दौरान कोई व्यक्ति पैसे देकर जगह लेने की मांग करता है तो उसकी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। इस बीच अगर किसी को खरीदी गई जमीन का नक्शा पास करवाना है तो वह उनसे सीधा संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed