फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 years of hard work, learned from father, got success

पिता से सीखा लाइट म्यूजिक का हुनर 10 साल की कड़ी मेहनत, पाया मुकाम

Tue, 23 Mar 2021 02:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
10 years of hard work, learned from father, got success
जीरकपुर। केसरी फिल्म के गीत ‘तेरी मिट्टी’ के लिए जीरकपुर के बी प्राक (प्रतीक बचन) को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है। इसे गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखा था। इस गाने को अर्को प्रावो मुखर्जी ने कंपोज किया था। यह गाना मार्च 2019 में रिलीज हुआ था।
विज्ञापन

इस गाने के रिलीज होते ही बी प्राक घर-घर मशहूर हो गए थे। गाना आते ही यूट्यूब पर छा गया था। वह पंजाबी संगीत निर्देशक, संगीत संगीतकार और गायक हैं। उन्हें पहली बार पंजाबी गीत मन भरेयाऽ से प्रसिद्धि मिली थी। उनके पिता वरिंदर बचन लोकप्रिय पंजाबी संगीत निर्देशक हैं।
विज्ञापन

बी प्राक के पिता वरिंदर बचन के दोस्त सौभाग्य वर्धन ने बताया कि पिता से बी प्राक को संगीत की सीख मिली। उन्हें लाइट म्यूजिक शुरू से काफी पसंद रहा, बेटे को भी उन्होंने लाइट म्यूजिक की सीख दी, क्योंकि आजकल युवाओं की पसंद भी लाइट म्यूजिक है। करीब 10 साल के अथक प्रयास के बाद बी प्राक लगातार अपने गीतों के माध्यम से युवाओं के दिलों पर राज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बी प्राक का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। वह चंडीगढ़ सेक्टर-21 में पले-बढ़े। उन्होंने बताया कि संगीत की पृष्ठभूमि वाले परिवार से थे, इसलिए उनका झुकाव बचपन से संगीत की ओर था। वह गायक बनना चाहते थे और अक्सर अपनी मां के साथ गाने के बारे में अपनी इच्छाओं को साझा करते थे। उन्होंने बताया कि बाद में पूरे परिवार के साथ वह जीरकपुर में शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने यहां आते ही म्यूजिक अकादमी भी खोली थी। जीरकपुर में आकर बी प्राक के सपनों को पंख मिले और लगातार हिट गाने भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed