फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 year old minor child murder in Narnaul of haryana

फिल्मों से सीखा मर्डर का आइडिया, 10 साल के बच्चे की हत्या, फिर किया कुकर्म

Wed, 03 Oct 2018 01:11 AM IST
मनोज धर द्विवेदी, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
मनोज धर द्विवेदी, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा) Updated Wed, 03 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
10 year old minor child murder in Narnaul of haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

हिंदी और बंगाली फिल्मों से मिले आइडिया ने एक नाबालिग बच्ची की जिदंगी छीन ली। गांव के ही एक लड़के ने फिल्मी अंदाज में नाबालिग बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने हैवानियत की सारी हदें भी पार कर दी। रूह कांपने वाली इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। घटना हरियाणा के नारनौल की है। यहां, नांगल चौधरी एरिया में 10 साल के बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी ने नया खुलासा किया है।

विज्ञापन


आरोपी का कहना है कि हत्या करने की आइडिया उसने फिल्मों से सीखा था। पड़ोसी के बच्चे को शौच करने के बहाने गांव के बाहर ले गया। जहां पर बच्चे के साथ गलत काम (कुकर्म) करने के लिए गला दबाया और सिर पर टाइल से हमला कर उसे बेहोश कर दिया। बच्चे के बेहोश होने पर उसके साथ कुकर्म किया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


थाना नांगल चौधरी पुलिस मंगलवार को बच्चे के हत्यारे लड़के, आरोपी की मां रेणू और अभय सिंह को मेडिकल कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर आई थी। जहां पर अमर उजाला संवाददाता ने आरोपी लड़के से बातचीत की। बातचीत में आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उसे हिंदी और बंगाली फिल्मों से हत्या करने का आइडिया आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी आइडिया ने छीन ली जिदंगी

10 year old minor child murder in Narnaul of haryana
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

उसका हर्ष के घर वालों से विवाद होता रहता था। दूसरी ओर 29 सितंबर की शाम को हर्ष गांव में दूध लेने गया था। जहां से वह उसे शौच के बहाने गांव के बाहर ले गया। वाटर टैंक के पास सुनसान जगह पर बातचीत के दौरान अचानक बच्चे का गला दबा दिया, जिससे हर्ष बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद हर्ष के सिर में टाइल से हमला किया और फिर हर्ष के साथ गलत काम किया। 

आरोपी ने बताया कि उसे हर्ष के जिंदा रहने से पकड़े जाने का डर था। इसलिए चाकू से हर्ष का गला रेत दिया। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए और दोबारा से सिर पर टाइल से हमला किया। ताकि जिंदा रहने की कोई गुंजाइश न रहे। जब उसे तसल्ली हो गई की, वह मर गया है तो शव को पास के गड्ढे में घासफूस से छिपा दिया। टाइल को मौके पर छोड़ दिया और चाकू लेकर घर चला गया। हालांकि बच्चे के साथ कुकर्म की पुष्टि के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में चोट के निशान पाए गए थे। दूसरी ओर डॉक्टरों का कहना है कि इस प्रकार के अपराध को ओवर किलिंग कहते हैं।  

जुर्म कबूल किया 
तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी लड़के ने बच्चे की हत्या करना स्वीकार किया है। उसकी मां और अभय सिंह ने साक्ष्य मिटाकर आरोपी का सहयोग किया है। हत्या का खुलासा होने के बावजूद तीनों आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे। पुलिस ने बच्चे का सेक्सुअल टेस्ट कराया, जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जांच अधिकारी जगदीश जाखड़ ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार बच्चे के प्राइवेट पार्ट के साथ भी गलत हुआ है। इसके आधार पर मामले में पोक्सो एक्ट की भी धारा जोड़ी जाएगी।

आरोपी के उम्र पर असमंजस

10 year old minor child murder in Narnaul of haryana
demo pic

आरोपी की उम्र की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार आरोपी छोटे कद का है लेकिन 18 साल से अधिक है। इसलिए पुलिस आरोपी को बालिग मानकर हत्या का केस चलाएगी। हालांकि उसकी अभी उम्र की मेडिकल जांच नहीं हुई है। ऐसे में उम्र को लेकर संशय बना हुआ है। जांच अधिकारी एसआई जगदीश जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से चाकू, खून से सनी टाइल और कपड़े बरामद कर लिए हैं। 

वेस्ट बंगाल निवासी महिला अपने बेटे व अभय सिंह के साथ रहती थी। दोनों को इस बात की जानकारी थी, लेकिन मामले को छिपाया। मंगलवार को तीनों का मेडिकल कराने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से आरोपी की मां और अभय सिंह को जेल भेज दिया। हत्यारोपी को फिलहाल बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है।

ये है मामला
नांगल चौधरी के एक गांव में पड़ोसी लड़के ने कक्षा चार के छात्र 10 वर्षीय हर्ष की 29 सितंबर की शाम हत्या कर दी थी। बच्चे की हत्या के बाद आरोपी ने शव को गांव में वाटर टैंक के पास गड्ढे में घासफूस दबा दिया था। आरोपी ने बच्चे के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी थी। बच्चे के सिर, पेट समेत और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के कई निशान मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed