फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 year old girl dead body in bag recovered from canal in rohtak Haryana

हरियाणा: नहर से बैग में बंद मिला 10 साल की बच्ची का शव, रेप की आशंका

Mon, 16 Apr 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Apr 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
10 year old girl dead body in bag recovered from canal in rohtak Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

सदर थाना क्षेत्र के गांव में टिटौली की माइनर में से मिले एक बैग में रविवार को दस साल की लड़की का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपियों ने हैवानियत के बाद लड़की की हत्या कर उसका शव बैग में बंद करके टिटौली माइनर में फेंक दिया। रविवार दोपहर को एक किसान ने लड़की का शव माइनर में देखा। फिर आनन-फानन में टिटौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जाहिर की है। हालांकि अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस को दी शिकायत में गांव समरगोपालपुर के रामभगत ने बताया कि वह हर्बल पार्क में मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। रामभगत का कहना है कि रविवार को हर्बल पार्क में टिटौली माइनर के पानी की बारी थी। इस पर राम भगत दोपहर करीब एक बजे पानी की सप्लाई देखने के लिए टिटौली माइनर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


उसने देखा कि माइनर के किनारे एक बैग पड़ा है। जब वह उसके नजदीक पहुंचा तो होश उड़ गये। बैग में एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा था। लड़की की उम्र करीब दस साल थी। शव की आंखें और जीभ बाहर निकली हुई थी। उसका दाहिना हाथ जानवरों ने नोंच रखा था। तभी घटना के बारे में पुलिस को बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

10 year old girl dead body in bag recovered from canal in rohtak Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

इस पर टिटौली चौकी इंचार्ज एएसआई देवी सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मृतका के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। इस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए डेडहाउस में रखवा दिया गया है। मृतका ने लाल रंग की टीशर्ट, बालों में पीले रंग क्लिप और लाल रंग का नेल पॉलिश लगा रखी है। 

पुलिस का मानना है कि शव करीब दस से बारह दिन पुराना है। किसी ने लड़की के साथ दरिंदगी कर सबूत मिटाने के लिए शव को बैग में बंद करके नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लड़की की फोटो सभी थानों और पुलिस चौकियों में भेज दी गई है। पुलिस मृतका के साथ दुष्कर्म की घटना से भी इनकार नहीं कर रही है। चौकी इंचार्ज देवी सिंह ने बताया कि सोमवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। ताकि मौत के असली कारण का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed