{"_id":"585d3c904f1c1b774fe3c09f","slug":"10-trains-and-300-buses-booked-for-shri-patna-sahib-on-350th-prakashutsav-of-gobind-singh-ji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री पटना साहिब जाने को तैयार रहें लोग, 10 ट्रेनें और 300 बसें जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पटना साहिब जाने को तैयार रहें लोग, 10 ट्रेनें और 300 बसें जाएंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
श्री पटना साहिब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं पातशाही श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश दिवस के अवसर पर संगत श्री पटना साहिब जाने के लिए तैयार रहें। पंजाब सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर प्रंबध किए गए हैं। राज्य से 10 विशेष रेलगाड़ियों और 300 बसों द्वारा 25000 श्रद्धालुओं को निशुल्क लाने ले जाने का प्रबंध किया गया है।
यह खुलासा शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने शुक्रवार को जारी प्रैस बयान में किया। डा. चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के प्रयासों से इस वर्ष पहली जनवरी को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम शुरू की गई, जिसके तहत पंजाब के लोगों को विभिन्न धर्म स्थानों की निशुल्क दर्शन करवाये गये।
इस श्रृंखला को जारी रखते हुये पंजाब सरकार द्वारा अब श्रद्धालुओं को श्री पटना साहिब ले जाने का फैसला किया गया है, जहां श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश दिवस 5 जनवरी, 2017 को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में 10 रेल गाड़ियों द्वारा दस हजार और 300 बसों द्वारा 15000 संगतों को श्री पटना साहिब ले जाया जाएगा।

सभी ट्रेनों में एक-एक डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित
श्री पटना साहिब
पंजाब सरकार द्वारा इन श्रद्धालुओं को मुफ्त आने-जाने और खाने-पीने की सुविधा दी गई है, वहीं बिहार सरकार से तालमेल करके वहां निशुल्क ठहरने का प्रंबध किया गया है। डा. चीमा ने बताया कि 10 रेल गाड़ियों में प्रत्येक क्षेत्र के लोगों को डिब्बों के अनुसार ले जाया जाएगा, जबकि प्रत्येक क्षेत्र के अनुसार ही 300 बसें चलेंगी।
उन्होने बताया कि प्रत्येक रेल गाड़ी में एक-एक डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित रखा जाएगा जबकि तीन तख्त साहिब वाले स्थानों (श्री अमृतसर, श्री आंनदपुर साहिब एवं श्री दमदमा साहिब) से चलने वाली तीन रेलगाड़ियों में एक-एक डिब्बा निहंग सिंहों के लिए आरक्षित होगा।
बड़ी आयु के श्रद्धालुओं को रेल गाड़ी और नवयुवकों को बस द्वारा ले जाने में पहल दी जाएगी। बसों द्वारा जाने वाली संगत के रास्ते में दो रातों का पड़ाव होगा, जहां ठहरने का सब प्रबंध किया गया है। उन्होने बताया कि शीघ्र ही इन रेलगाडियों एवं बसों के रवाना होने का कार्यक्त्रस्म जारी किया जाएगा।