फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 IAS and three PCS officers transferred in Punjab

फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर समेत 10 आईएएस बदले, तीन पीसीएस अधिकारी भी इधर-उधर

Sat, 01 Feb 2020 10:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Feb 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
10 IAS and three PCS officers transferred in Punjab
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

पंजाब सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से 10 आईएएस अधिकारियों और तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी, जिनका तबादला किया गया है, उनमें फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर का नाम भी शामिल है। सरकार के आदेश के अनुसार, फिरोजपुर के डीसी चंद गैंद को सहकारिता विभाग में सचिव लगाया गया है। 

विज्ञापन


इनके अलावा बाकी आईएएस अधिकारियों में, सामान्य प्रशासन व समन्वय विभाग के प्रिंसिपल आलोक शेखर को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ साइंस टेक्नोलाजी एंड एनवायरमेंट विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक नीलकांत एस. अव्हाद जो कि कानवेयर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा संभाल रहे हैं, को परसोनल विभाग में सचिव लगाते हुए उनके दोनों मौजूदा कार्यभार अतिरिक्त तौर पर उन्हें सौंप दिए गए हैं। 
विज्ञापन


राजस्व एवं पुनर्वास विभाग के विशेष सचिव मनशावी कुमार को सचिव राजस्व एवं पुनर्वास लगाते हुए वक्फ के सर्वे कमिश्नर का अतिरिक्त जिम्मा सौपा गया है। मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की चीफ एडमिनिस्ट्रेटर कविता सिंह जोकि डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का अतिरिक्त जिम्मा संभाल रही थीं, को सचिव व डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग लगाते हुए मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की चीफ एडमिनिस्ट्रेटर का कार्यभार अतिरिक्त तौर पर सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के स्पेशल सेक्रेटरी मनवेश सिंह सिद्धू जो पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे, को सचिव हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर लगाते हुए पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर धरम पाल जोकि स्पेशल सचिव हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को बदल कर सचिव हाउंसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथारिटी  लगाते हुए पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर का अतिरिक्त जिम्मा सौपा गया है। 

विशेष सचिव एग्रीकल्चर गगनदीप सिंह बराड़ को अब सचिव हार्टिकल्चर लगाते हुए सचिव व मिशन निदेशक भूजल प्रबंधन निदेशालय का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। गृह मामले व न्याय विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी अरुण सेखड़ी को बदलकर इसी विभाग का सचिव लगाया गया है। इनके अलावा, जालंधर में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) कुलवंत सिंह को बदलकर फिरोजपुर में डीसी तैनात किया गया है।

पीसीएस अधिकारियों में, पंजाब स्टेट बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के सचिव राजीव कुमार गुप्ता जोकि एडीशनल मिशन डायरेक्टर घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन का अतिरिक्त जिम्मा संभाल रहे थे, को अब एडीशनल सचिव रोजगार उत्तपत्ति व प्रशिक्षण और एडिशनल डायरेक्टर रोजगार उत्तपत्ति व प्रशिक्षण का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंप दिया गया है। 

रोजगार उत्तपत्ति व प्रशिक्षण की डिप्टी सेक्रेटरी राजदीप कौर को बदलकर डिप्टी सेक्रेटरी इनफारमेशन एंड पब्लिक रिलेशन लगाते हुए ज्वाइंट डायरेक्टर (प्रशासन) इन डायरेक्टोरेट ऑफ इनफारमेशन एंड पब्लिक रिलेशन का अतिरिक्त जिम्मा सौपा गया है। इनके अलावा, अबोहर के एसडीएम विनोद कुमार बंसल को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ कमिश्नर म्युनिसिपिल कारपोरेशन अबोहर का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed