फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 IAS and 28 PCS officers transferred in Punjab

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 28 PCS अधिकारियों का तबादला, गुरकीरत को पर्यटन विभाग का जिम्मा

Tue, 11 Oct 2022 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 09:35 PM IST
सार

शुगरफेड के एमडी आईएएस अरविंद पाल सिंह संधू को विशेष सचिव गृह मामले एवं न्याय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह आईएएस अधिकारी गिरीश दयालन को स्पेशल सेक्रेटरी और निदेशक गवर्नेंस रिफॉर्म्स एंड पब्लिक ग्रीविएंसिज के साथ एमजीएसआईपीए का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है।

विज्ञापन
10 IAS and 28 PCS officers transferred in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में 10 आईएएस और 28 पीसीएस अधिकारियों का तबादला हो गया है। मंगलवार देर शाम को पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग ने अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। तैनाती का इंतजार कर रहे आईएएस अधिकारी नीलकंठ एस अव्हद को पीडब्ल्यूडी (बिल्डिंग एंड रोड) का सचिव बनाया गया है। वह विभाग का अतिरिक्त प्रभार देख रहे आईएएस अनुराग वर्मा की जगह लेंगे।

विज्ञापन


वहीं, आईएएस गुरकीरत किरपाल सिंह को पर्यटन एवं संस्कृति मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी रीतू अग्रवाल को गृह मामले एवं न्याय विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। महानिदेशक एवं अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा प्रदीप कुमार अग्रवाल को सचिव और महानिदेशक स्कूल शिक्षा लगाया गया है। 
विज्ञापन


शुगरफेड के एमडी आईएएस अरविंद पाल सिंह संधू को विशेष सचिव गृह मामले एवं न्याय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह आईएएस अधिकारी गिरीश दयालन को स्पेशल सेक्रेटरी और निदेशक गवर्नेंस रिफॉर्म्स एंड पब्लिक ग्रीविएंसिज के साथ एमजीएसआईपीए का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली के डीसी आईएएस अमित तलवार को विशेष सचिव योजना का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी परमजीत सिंह को अतिरिक्त सचिव एनआरआई मामले लगाया गया है। वहीं, कपूरथला के अतिरिक्त उपायुक्त अजय अरोड़ा को अतिरिक्त सचिव सामाजिक न्याय, एंपावरमेंट एंड मानोरिटीज नियुक्त किया गया है। 

आईएएस अधिकारी सोना थिंड को अतिरिक्त सचिव लेबर की जिम्मेदरी दी है। इसके अलावा पीसीएस अधिकारियों में दलजीत कौर को अतिरिक्त उपायुक्त होशियारपुर, रजत ओबरॉय को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक अमृतसर डेवलपमेंट सोसायटी, अमित सरीन को अतिरिक्त उपायुक्त फाजिल्का नियुक्त किया गया है। 

अमित महाजन को अतिरिक्त उपायुक्त जालंधर, राजपाल सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त फरीदकोट लगाया गया है। वह रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी फरीदकोट के अतिरिक्त सचिव का प्रभार भी देखेंगे। चरणदीप सिंह को उद्योग एवं कॉमर्स विभाग में लैंड एक्युजीशन कलेक्टर लगाया गया है। कुलप्रीत सिंह को ज्वाइंट कमिश्नर लुधियाना नगर निगम नियुक्त किया गया है।

राजेश कुमार शर्मा को एसडीएम अजनाला, राम सिंह को एसडीएम मोगा, रणदीप सिंह को डायरेक्टर कॉलोनाइजेशन, जगदीप सहगल को असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स लुधियाना, पूनम प्रीत कौर को एसडीएम बंग्गा लगाया गया है। वह सहायक आयुक्त मोहाली का प्रभार भी देखेंगी।

इसी तरह स्वाति टिवाणा को एसडीएम लुधियाना वेस्ट, अनाम ज्योत कौर को सहायक आयुक्त ग्रीवीएंसिज रूपनगर, परमजीत सिंह को एसडीएम तपा, विक्रम जीत सिंह पंथेय को एसडीएम बलाचौर लगाया गया है। वहीं, इंद्र पाल को सहायक आयुक्त ग्रीवीएंसिज मोहाली, कंवर जीत सिंह को एसडीएम मुक्तसर, हरनूर कौर ढिल्लों को एसडीएम मजीठा लगाया गया है। इसके अतिरिक्त अमन प्रीत सिंह को एसडीएम पट्टी, गगनदीप सिंह को एसडीएम गिद्दड़बाहा, अनिल गुप्ता को उप सचिव स्थानीय सरकार एवं अतिरिक्त उपनिदेशक स्थानीय सरकार लगाया गया है।

किरणजीत सिंह टिवाणा को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली का सचिव, अमरदीप सिंह को एसडीएम फगवाड़ा, सविता को लैंड एक्युजीशन कलेक्टर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना नियुक्त किया गया है। वहीं, गगनदीप सिंह को एसडीएम जीरा, अमन पाल सिंह को एसडीएम फिल्लौर और संजीव कुमार को एसडीएम भुलत्थ लगाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रोमिला शर्मा के तैनाती आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। वहीं, नवनीत कौर बल और सतवंत सिंह कार्मिक विभाग में सेवाएं देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed