{"_id":"5925c2394f1c1b08138b4569","slug":"10-former-legislators-including-parneet-kaur-did-not-leave-government-flat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परनीत कौर समेत 10 पूर्व विधायकों ने नहीं छोड़े सरकारी फ्लैट, अदालत जाने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनीत कौर समेत 10 पूर्व विधायकों ने नहीं छोड़े सरकारी फ्लैट, अदालत जाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
परनीत कौर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व विधायकों में 10 नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज तक चंडीगढ़ में मिले सरकारी आवास नहीं छोड़े हैं। इन विधायकों में राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर का नाम भी शामिल है।
पंजाब विधानसभा के सुपरिंटेंडेंट की ओर से जारी सूची के अनुसार 17 मई, 2017 तक 10 पूर्व विधायकों ने अब तक सरकारी आवास खाली नहीं किए हैं। विधानसभा के अधिकारी ने बताया कि तीन बार नोटिस भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल उक्त विधायकों को भेजे गए नोटिस रिसीव नहीं हो सके हैं। अब विधानसभा की ओर से इन पूर्व विधायकों के खिलाफ मामला अदालत में ले जाया जाएगा।
पंजाब विधानसभा के लिए चुनाव जीतकर आने वाले सभी विधायकों को विधानसभा की ओर से ही फ्लैट किराए पर दिए जाते हैं। इसके लिए केवल इतनी ही शर्त है कि वे उतने समय तक ही इन फ्लैटों में रह सकते हैं, जब तक विधायक पद पर आसीन हैं। विधायकी जाते ही उन्हें यह फ्लैट छोड़ना होता है। इस संबंध में विधानसभा की ओर से भी संबंधित विधायक को नोटिस भेजकर फ्लैट खाली करने को कहा जाता है।

इन्होंने जमा रखा है सरकारी फ्लैट पर कब्जा
विधानसभा में विधायक और सीएम अमरिंदर
- फोटो : file photo
परनीत कौर ने इस बार विधायक पद के लिए चुनाव ही नहीं लड़ा था, जिसके मद्देनजर विधानसभा की ओर से उन्हें काफी पहले ही नोटिस जारी कर फ्लैट खाली करने को कह दिया गया था। इसी तरह अन्य विधायकों को भी नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन परनीत कौर समेत 10 पूर्व विधायकों को विधानसभा के नोटिस रिसीव नहीं कराए जा सके। इन पूर्व विधायकों में शिरोमणि अकाली दल के चार और कांग्रेस के छह सदस्य हैं।
इन्होंने जमा रखा है सरकारी फ्लैट पर कब्जा
नाम सीट एवं वर्ष पार्टी
हरप्रीत सिंह मलोट मलोट 2012 शिअद
मनजीत सिंह मन्ना बाबा बकाला 2012 शिअद
अश्विनी सेखड़ी बटाला 2012 कांग्रेस
मनप्रीत सिंह अयाली दाखा 2012 शिअद
लुधियाना 2014 लोस
दीप मल्होत्रा फरीदकोट 2012 शिअद
करण कौर बराड़ मुक्तसर 2012 कांग्रेस
अजीत इंदर सिंह मोफर सरदूलगढ़ 2012 कांग्रेस
गुरइकबाल कौर नवांशहर 2012 कांग्रेस
हरचंद कौर महलकलां 2012 कांग्रेस
परनीत कौर पटियाला 2014 लोस कांग्रेस