फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 day weather forecast

पढ़ें, 10 दिन कैसे रहेगा चंडीगढ़ का मौसम?

Tue, 11 Nov 2014 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Nov 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
10 day weather forecast

नवंबर महीने के दस दिन बीत गए हैं, लेकिन दिन में सर्दी का अहसास तक नहीं हो रहा। पिछले दो हफ्ते से दिन व रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक अगले दस दिन तक फिलहाल गरमी के तेवर इसी तरह के रहने वाले हैं। 20 नवंबर के बाद ही दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि सोमवार को दिन का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर था।

विज्ञापन


रात के तापमान में फिलहाल इसी हफ्ते से गिरावट दर्ज होनी शुरू हो जाएगी। इससे रात के समय जरूर ठंड महसूस हो सकती है। सोमवार को भी दिन का तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रविवार रात का तापमान 15 डिग्री था। दिन में मौसम गर्म होने के कारण न तो लोग धूप में बैठ पा रहे हैं और न ही बिना पंखा चलाए।
विज्ञापन


पांच साल में सबसे गर्म नवंबर
पांच साल में यह पहली बार है जब नवंबर को दिन का तापमान 31 के पार पहुंचा हो। साल 2013 में 28.2 डिग्री सेल्सियस, साल 2012 में 29.7 डिग्री, साल 2011 में 29.9 डिग्री, साल 2010 में 31.0 डिग्री जबकि साल 2009 में 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह से न्यूनतम तापमान का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल में सबसे गर्म रातें
दिन के साथ रातों का भी तापमान काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। पिछले डेढ़ हफ्ते से रात का तापमान करीब 15 डिग्री के आसपास ही रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दस सालों में फिलहाल रात का इतना ज्यादा तापमान नहीं दर्ज किया गया। साल 2004 में करीब दस डिग्री तापमान जरूर नोट किया गया था।


अब पंचकूला और मोहाली का भी तापमान देख सकते हैं
मौसम विभाग ने अपनी वेबसाइट को एक नया रूप देने की कोशिश की है। पिछली वेबसाइट के मुकाबले इस बार ज्यादा और कई नई जानकारियां देने की कोशिश की है।
सबसे खास बात यह है कि अब शहरवासी पंजाब और हरियाणा के सभी शहरों की तापमान और फोरकास्ट देख सकते हैं। इसी के तहत मोहाली और पंचकूला के तापमान को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed