फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 children drowned in canal in Mahendragarh eight were rescued

Haryana News: हरियाणा में डूबने से सात की मौत, मृतकों में चार बच्चे भी शामिल, विसर्जन के दौरान हादसा

Sat, 10 Sep 2022 01:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

मौके पर हजारों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग और दमकल विभाग व प्रशासनिक अमला पहुंचा। बताया जा रहा है कि आठ बच्चों को नहर से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
10 children drowned in canal in Mahendragarh eight were rescued
बच्चों को बचाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार को दो बड़े हादसे हुए। महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली में नहर में करीब 12 बच्चे व किशोर डूब गए, जिनमें चार की मौत हो गई। सोनीपत में यमुना के मीमारपुर और बेगा घाट पर किशोर समेत चार लोग डूब गए। इनमें से मीमारपुर घाट पर पिता-पुत्र और भतीजा तो बेगा घाट पर एक अन्य श्रद्धालु डूब गया। व्यक्ति और भतीजे के साथ ही युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस यमुना में डूबे किशोर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव झगड़ोली की नहर में शहर के मोहल्ला ढाणी एवं मसानी चौक से श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। शाम को साढ़े 5 बजे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के महज दस मिनट बाद ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों के साथ-साथ आसपास के गांवों से युवाओं ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ में शुक्रवार रात 8:30 बजे तक अस्पताल पहुंचाए गए चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य बच्चे नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। देर रात तक नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। महेंद्रगढ़ में हुए हादसे में तेज बहाव व पानी अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य भी प्रभावित हुआ लेकिन घटना के महज दस मिनट बाद ही मौके पर हजारों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग एवं दमकल विभाग व प्रशासनिक अमला पहुंच गया है। आठ बच्चों को नहर से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया है। मौके पर भारी भीड़ एवं प्रशासनिक अमला सहित विभिन्न विभागों की टीमें एवं गोताखोर नहर में बच्चों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा-भतीजे के शव मिले, बेटे की तलाश जारी
उधर, सोनीपत में यमुना के मीमारपुर घाट पर पर डूबने वालों में सुंदर सांवरी निवासी सुनील (45), उनका बेटा कार्तिक (13) और भतीजा दीपक (20) शामिल हैं। वे अन्य श्रद्धालुओं के साथ मूर्ति विसर्जन करने के दौरान स्नान के लिए यमुना के अंदर चले गए। इसी दौरान वे तेज बहाव में डूब गए। 

सूचना के बाद मुरथल थाने से टीम और गोताखोर घाट पर पहुंच गए और तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे सुनील और उनके भतीजे दीपक के शव निकाल लिये गए। वहीं सुनील के बेटे कार्तिक की तलाश की जा रही है। वहीं यमुना के बेगा घाट पर रेहड़ा बस्ती का सुमित (22) तेज बहाव में डूब गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए वह छह साथियों संग यमुना में अंदर गया था। उसके छह साथियों को यमुना से निकाल लिया गया लेकिन वह नहीं मिल सका। बाद में मशक्कत के बाद उसका शव ही बरामद हो सका।

गणपति विसर्जन के दौरान हुआ यह हादसा बड़ा दुखद है। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन ने शीघ्रता से कार्रवाई शुरू कर दी। नहर बंद कराकर बचाव कार्य शुरू कर दिए थे। चार बच्चों की मौत हुई है और चार को रेफर किया गया है। जिलेभर से रेडक्रॉस एवं चिकित्सकों की टीमें राहत कार्य में लग गई थीं। - डॉ. जेके आभीर, उपायुक्त, महेंद्रगढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed