फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.90 lakh cash and jewelery stolen from doctor's house

डॉक्टर के घर से 1.90 लाख की नगदी और आभूषण चोरी

Wed, 09 Nov 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
1.90 lakh cash and jewelery stolen from doctor's house
चंडीगढ़। सेक्टर-21डी में एक डॉक्टर के घर से चोरों ने 1 लाख 90 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित डॉ. राजन शर्मा की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हासिल कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-21डी के मकान नंबर-3025 में डॉ. राजन शर्मा रहते हैं। 5 नवंबर को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी कि किसी ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली है। घटना के दौरान समय डॉ. राजन घर से बाहर थे। उनकी मां विनोद कुमारी शर्मा दूसरे कमरे में थीं। वह जब अंदर आईं तो देखा कि दूसरे कमरे का ताला टूटा है। अंदर देखा तो कमरे में रखी अलमारी से सोने की दो अंगुठियां, दो बालियां, तीन जोड़े सोने के टॉप्स और पांच लेडीज सूट गायब हैं। वहीं बाथरूम से नल की टोंटी व सेनेटरी का सामान भी चोरी हो गया। इस प्रकरण में पुलिस ने केवल शिकायत दर्ज की थी। जांच के बाद 7 नवंबर को पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed