फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   0333 number sold for Rs 1.95 lakh

0333 नंबर 1.95 लाख रुपये में बिका

Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
0333 number sold for Rs 1.95 lakh
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने वीरवार को 13 सीरीज के बाकी बचे फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की, जिसमें विभाग को नई सीरीज सीएच01-सीई के लिए अच्छा रिस्पांस मिला है।
विज्ञापन

नीलामी में 0333 नंबर सबसे अधिक एक लाख 95 हजार रुपये में नीलाम हुआ, जिसका आरक्षित मूल्य 20 हजार रुपये था। वहीं, 0035 नंबर एक लाख 6 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा सीएच01 सीई 0036 नंबर आरक्षित मूल्य 20 हजार के मुकाबले एक लाख रुपये में नीलाम हुआ। 0800 नंबर एक लाख 21 हजार, 0095 नंबर 99 हजार, 0400 नंबर 89 हजार, 0097 नंबर 74 हजार और 0047 नंबर 67 हजार में नीलाम हुआ। विभाग ने नीलामी में सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के भी बाकी बचे नंबरों को रखा था, जिसके चलते इन सीरीज के कुछ नंबरों की नीलामी करने में भी विभाग सफल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछली बार भी सीएच01-सीई के फैंसी नंबरों की नीलामी में विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था, जिसमें 1.15 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 13.18 लाख रुपये में नीलाम हुआ था। गौरतलब है कि वाहन मालिकों को नीलामी में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद को पंजीकृत कराना होता है, जिसका चंडीगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। इसके बाद यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ के पते पर अपना वाहन खरीदा है, सिर्फ वही नीलामी में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed