फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha Says Hurted by Nitish Kumars Comments Now Wants BJP to Step in

पार्टी का गठबंधन भाजपा से, नीतीश से आहत हूं : कुशवाहा

Sat, 10 Nov 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 10 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Upendra Kushwaha Says Hurted by Nitish Kumars Comments Now Wants BJP to Step in
उपेंद्र कुशवाहा
केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि रालोसपा का गठबंधन केवल भाजपा और लोजपा से है, जदयू से पार्टी का कोई गठबंधन नहीं है। मैं नीतीश के बयान से आहत हूं। उन्होंने यह भी कहा कि हम पिछली बार से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


कुशवाहा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जदयू से हमारी पार्टी का गठबंधन कैसे हो इस बारे में पहल भाजपा को करनी होगी। हमारी पार्टी का भाजपा से जिस वक्त गठबंधन हुआ था उस समय राजग में केवल तीन पार्टियां भाजपा, लोजपा और रालोसपा थी। हमने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कहा था कि नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। नीतीश कुमार उस वक्त नरेंद्र मोदी का खुलकर विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


भाजपा की ओर से तरजीह नहीं दिए जाने की स्थिति में गठबंधन में बने रहने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि जदयू की तरह हम ‘आया राम, गया राम’ नहीं हैं। बिना सभी के साथ बैठे सीटों की संख्या तय नहीं हो सकती है। आम चुनाव में रालोसपा की हिस्सेदारी पर कुशवाहा ने दो टूक कहा कि हम तीन पर लडे़ थे उससे अधिक पर लडे़ंगे। इस बीच, लोजपा ने भी साफ कर दिया है कि वह सात सीटों से कम पर समझौता नहीं करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Upendra Kushwaha Says Hurted by Nitish Kumars Comments Now Wants BJP to Step in
Upendra Kushwaha-Nitish Kumar
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘2014 के लोकसभा चुनाव में हमने सात सीटों में से छह पर जीत हासिल की थी। एक सीट पर हम मामूली अंतर, 7000 मतों से हार गए थे। ऐसे में अगले लोकसभा चुनाव में भी लोजपा कम से कम सात सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी।’’

बासी भात खाने में कोई रुचि नहीं
नीतीश मंत्रिमंडल में रालोसपा के शामिल होने पर कुशवाहा ने कहा कि हमें बासी भात खाने में रुचि नहीं है। यदि हम राज्य की सरकार में शामिल होंगे तो यह बासी भात खाने के जैसा होगा।

लालू अब बीते दिनों की बात
लालू प्रसाद यादव के नेता मानने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू अब बीते दिनों की बात हो गए हैं, जबकि तेजस्वी अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं। ट्रेनिंग के बाद परीक्षा में सफल पर ही सफल नेता बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed