Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar muzaffarpur bribery case sub inspector arunanjay kumar dismissed from service

बिहार: रिश्वत मामले में दोषी दरोगा अरुणंजय कुमार को डीआईजी ने किया बर्खास्त, दस साल पुराना मामले में निर्णय

Thu, 26 Nov 2026 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 10:45 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा अरुणंजय कुमार को डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 19 सितंबर 2016 को निगरानी ब्यूरो ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। करीब दस साल चली विभागीय प्रक्रिया में दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
bihar muzaffarpur bribery case sub inspector arunanjay kumar dismissed from service
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काजीमोहम्मदपुर थाने में महिला से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा अरुणंजय कुमार को तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) चंदन कुमार कुशवाहा ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोपी दरोगा के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई लगभग 10 वर्ष पुरानी घटना के सिलसिले में चली विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


आरोपी दरोगा रिश्वत मामले में पकड़े जाने के समय मुजफ्फरपुर जिलाबल में पदस्थापित थे, जबकि वर्तमान में वे मधेपुरा जिलाबल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
गन्नीपुर के चतुर्भुज ठाकुर मार्ग की निवासी रीता तिवारी ने दरोगा के खिलाफ पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक मामले में कार्रवाई करने के एवज में दरोगा रिश्वत की मांग कर रहे हैं। निगरानी ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया तो भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह सही पाए गए। इसके पश्चात निगरानी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर काजीमोहम्मदपुर थाने में तैनात दरोगा अरुणंजय कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: आनंद मोहन की रिहाई रद्द, एक महीने में करना होगा सरेंडर; 32 साल पुराने इस हत्याकांड की फिर से उठी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के मुख्य द्वार पर निगरानी ने दबोचा
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 19 सितंबर, 2016 को निगरानी विभाग के धावा दल ने दरोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। काजीमोहम्मदपुर थाने के मुख्य द्वार के बाहर छाता चौक के पास वादी महिला रीता तिवारी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते समय दरोगा अरुणंजय कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना रहा।


विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद दरोगा के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की गई। जांच के संचालन की जिम्मेदारी मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिमी) को सौंपी गई थी। संचालन पदाधिकारी ने जांच पूरी कर दरोगा अरुणंजय कुमार को आरोपों में दोषी पाया और अपनी जांच रिपोर्ट समर्पित की। मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने संचालन पदाधिकारी के निष्कर्षों से सहमति जताते हुए अंतिम निर्णय और दंड अधिरोपण के लिए फाइल तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी को भेज दी।

डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने मामले की समीक्षा और जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद 26 नवंबर से तत्काल प्रभाव से बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि पुलिस एक अनुशासित संगठन है और इसमें भ्रष्टाचार में लिप्त पदाधिकारी के बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed