{"_id":"6b085d93432df940480e325e","slug":"saran-garkha-bus-tempo-collision-mother-son-killed-five-injured-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने टेंपो में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत; पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने टेंपो में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत; पांच घायल
Thu, 26 Nov 2026 09:56 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:56 PM IST
सार
बिहार के सारण जिले के गरखा में तेज रफ्तार बस और सीएनजी टेंपो की भीषण टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा गुरुवार को श्रीनिवास हॉस्पिटल के सामने एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सारण जिले के गरखा में गुरुवार को तेज रफ्तार बस और सीएनजी टेंपो के बीच हुई भीषण टक्कर में एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं। हादसे में 30 वर्षीय महिला और उसके 10 साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए। घटना गरखा स्थित श्रीनिवास हॉस्पिटल के सामने एचपी पेट्रोल पंप के समीप हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
छपरा से गरखा जा रहा था टेंपो
जानकारी के अनुसार, गुरुवार 26 नवंबर को सीएनजी टेंपो (BR04-PA 8459) यात्रियों को लेकर छपरा से गरखा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गरखा की तरफ से छपरा आ रही हिमगिरी बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस तेज गति से आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य में जुट गए।
हादसे में मां-बेटे की मौत
इस दुर्घटना में मशरक थाना क्षेत्र के गोपालबाड़ी निवासी संजय राउत की पत्नी दुर्गावती देवी (30) और उनके 10 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार की मौत हो गई। मां-बेटे की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस परिवार में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। गोपालबाड़ी गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
संजय राउत समेत पांच लोग घायल
दुर्घटना में संजय राउत भी घायल हो गए। इनके अलावा गरखा थाना क्षेत्र के सरगट्टी निवासी प्रभावती देवी, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रामपुर धनवारी निवासी गिरजा देवी (40) और उनके छह वर्षीय बेटे चंदन कुमार तथा सरगट्टी निवासी आदित्य कुमार (22) घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें- बिहार: आनंद मोहन की रिहाई रद्द, एक महीने में करना होगा सरेंडर; 32 साल पुराने इस हत्याकांड की फिर से उठी चर्चा
स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बस और टेंपो की टक्कर के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एक ही परिवार के मां-बेटे की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।