फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news: three children lying on the sidewalk kills by car rider in patna

बिहार: फुटपाथ पर सो रहे चार बच्चों को कार ने कुचला, तीन की मौत, भीड़ ने ड्राइवर को मार डाला

Wed, 26 Jun 2019 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 26 Jun 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
bihar news: three children lying on the sidewalk kills by car rider in patna
दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत - फोटो : ANI
बिहार में एक दर्दनाक हादसे ने तीन बच्चों की सांसें छीन लीं। फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को बेकाबू कार ने कुचल दिया। जिसमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य की हालत भी नाजुक बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


राजधानी पटना के ओल्ड बाईपास स्थित कुम्हरार इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार सवार ने कुचल दिया। तीन बच्चों की मौके पर मौत से गुस्साए लोगों ने कार चालक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही कार को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाया। मामले की गंभीरता देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने बताया कि इस हादसे में एसयूवी चालक की भी मौत हो गयी है जबकि एसयूवी में सवार गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति तथा घायल बच्चे को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने चालक की आक्रोशित लोगों द्वारा की गयी पिटाई से मौत होने से इनकार करते हुए कहा कि हादसे में बुरी तरह जख्मी होने के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।उन्होंने आक्रोशित लोगों द्वारा घटनास्थल पहुंची पुलिस पर पथराव किए जाने से भी इनकार किया है।



 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed