फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejasvi answers critics, don't judge by cover page

कवर से न लगाएं किताब का अंदाजा: तेजस्वी

Sat, 21 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिहार
ब्यूरो/अमर उजाला,बिहार Updated Sat, 21 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tejasvi answers critics, don't judge by cover page

बिहार के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को किताब का अंदाजा उसके कवर को देखकर नहीं लगाना चाहिए।

विज्ञापन


अपने ट्विटर अकाउंट पर तेजस्वी ने लिखा कि किताब का अंदाजा उसके कवर से न लगाएं। मेहनत और प्रतिभा धीरे-धीरे ही सामने आती है। तेजस्वी ने लिखा कि बिहार की जनता ने युवा शक्ति पर भरोसा दिखाया है जिसका सुफल उन्हें जरूर मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि वह उपमुख्यमंत्री के तौर पर पूरी जान लगा देंगे। वह बिहार के विकास के लिए और ब्रांड बिहार को बड़ा बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने लिखा कि वह इतना बेहतर करने की कोशिश करेंगे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन पर नाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





पक्षपाती हमेशा सच्चाई से मुंह मोड़ते रहेंगे

Tejasvi answers critics, don't judge by cover page

पहली बार विधायक बने 26 साल के तेजस्वी यादव के पास पथ निर्माण, भवन निर्माण और पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्रालय भी है। उनके बड़े भाई तेज प्रताप को स्वास्थ्य, लघु सिंचाई और पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया है।

तेज प्रताप ने अपने शपथ ग्रहण के दौरान अपेक्षित का उच्चारण उपेक्षित कर दिया था जिसके बाद उन्हें दोबारा शपथ दिलाई गई। इस बात की सोशल मीडिया पर काफी खिल्ली उड़ाई गई।

वहीं, अपने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए तेजस्वी ने लिखा कि निंदा करने वाले पक्षपाती लोग हमेशा सच्चाई से मुंह मोड़ते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed