फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Flood Fear Grows in Katihar, Teacher Trains Students to Save Lives in Emergencies

बिहार: कौन हैं शिक्षिका वंदना? जो बाढ़ के बीच तैयार कर रहीं 'फ्लड फाइटर', पहल बन रही सुरक्षा कवच

Fri, 04 Sep 2026 10:32 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 10:32 PM IST
सार

बिहार के कटिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच प्राथमिक विद्यालय हासिमपुर बालक की शिक्षिका वंदना बच्चों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दे रही हैं। छात्र-छात्राओं को डूबते व्यक्ति को बचाने से लेकर प्राथमिक उपचार तक का हुनर सिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
Flood Fear Grows in Katihar, Teacher Trains Students to Save Lives in Emergencies
बाढ़ के बीच फ्लड फाइटर तैयार कर रही शिक्षिका, बच्चों को सिखा रही जिंदगी बचाने का हुनर

विस्तार

नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद अब बिहार के कई इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए इलाके पानी की जद में आ रहे हैं। कटिहार के बरारी विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के साथ-साथ बरांडी नदी का बढ़ता जलस्तर भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। ऐसे हालात में बाढ़ से निपटने की तैयारी को लेकर एक ऐसी पहल सामने आई है, जो लोगों के लिए मिसाल बन रही है।

विज्ञापन

कटिहार के बरारी विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय हासिमपुर बालक में शिक्षिका वंदना अपने विद्यार्थियों को सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं दे रही हैं, बल्कि उन्हें मुश्किल वक्त में जीवन बचाने का हुनर भी सिखा रही हैं। स्कूल में बच्चों को बाढ़ के दौरान डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने से लेकर उसे प्राथमिक उपचार देने तक का बाकायदा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि बाढ़ के दौरान घबराने के बजाय किस तरह समझदारी से काम लिया जाए, डूब रहे व्यक्ति की मदद कैसे की जाए और पानी से बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार किस तरह दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल बाढ़ की चुनौती, बच्चों को बनाया जा रहा तैयार
दरअसल, बरांडी नदी के किनारे बसे इस इलाके में बाढ़ कोई नई चुनौती नहीं है। हर साल बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के साथ लोगों के सामने बाढ़ का खतरा खड़ा हो जाता है। ऐसे में शिक्षिका वंदना की यह पहल बच्चों के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है।

देशभर में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक अपने-अपने तरीके से बच्चों को नई सीख दे रहे हैं, लेकिन कटिहार की शिक्षिका वंदना ने पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को आपदा से निपटने की तैयारी कराकर एक अलग मिसाल पेश की है।

कहा जाता है कि शिक्षक सिर्फ किताबें नहीं पढ़ाता, बल्कि जिंदगी जीने और मुश्किल हालात से लड़ने का रास्ता भी दिखाता है। वंदना की यह पहल इसी सोच की एक तस्वीर है। यहां बच्चे कक्षा में बैठकर सिर्फ पढ़ नहीं रहे, बल्कि जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाने की तैयारी भी कर रहे हैं।

बाढ़ के बीच फ्लड फाइटर तैयार कर रही शिक्षिका, बच्चों को सिखा रही जिंदगी बचाने का हुनर

बाढ़ के बीच फ्लड फाइटर तैयार कर रही शिक्षिका, बच्चों को सिखा रही जिंदगी बचाने का हुनर

 

बाढ़ के बीच फ्लड फाइटर तैयार कर रही शिक्षिका, बच्चों को सिखा रही जिंदगी बचाने का हुनर

बाढ़ के बीच फ्लड फाइटर तैयार कर रही शिक्षिका, बच्चों को सिखा रही जिंदगी बचाने का हुनर

 

बाढ़ के बीच फ्लड फाइटर तैयार कर रही शिक्षिका, बच्चों को सिखा रही जिंदगी बचाने का हुनर

बाढ़ के बीच फ्लड फाइटर तैयार कर रही शिक्षिका, बच्चों को सिखा रही जिंदगी बचाने का हुनर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed