फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tej pratap yadav meet lalu yadav ranchi suffers low blood pressure depression

बिहार: डिप्रेशन में तेजप्रताप, लालू से मिलने जाते वक्त रास्ते में बिगड़ी तबियत

Tue, 18 Dec 2018 10:02 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अजय सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Tej pratap yadav meet lalu yadav ranchi suffers low blood pressure depression
Lalu prasad yadav - Tej pratap yadav - फोटो : self

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप इन दिनों कभी अपने बयानों तो कभी अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बार वह अपनी सेहत को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा लालू के लाल डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं।

विज्ञापन


तेजप्रताप सोमवार को लालू यादव से मिलने रांची जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने जहानाबाद में रुककर अपनी जांच कराई। जांच में ब्लड प्रेशर लो होने की बात सामने आई। साथ ही डॉक्टर ने तेजप्रताप को बताया कि वह डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। 

विज्ञापन

नहीं लडे़ंगे लोकसभा चुनाव

रांची रवाना होने से पहले तेजप्रताप ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने में मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है और मैं 2019 में चुनाव नहीं लड़ना चाहता। तेजप्रताप से जब उनकी पत्नी ऐश्वर्या के छपरा से चुनाव लड़ने से बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक तो उनकी उम्र अभी 25 साल की नहीं हैं और दूसरे अब कोर्ट में तलाक का मामला चले जाने के बाद इसकी गुंजाइश नहीं बची है। तेज प्रताप ने कहा कि वह पिताजी से मिलने जा रहे हैं और वे बिहार में पहले जैसी पॉलिटिक्स करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
छपरा से तेजप्रताप के ससुर और लालू के समधी चंद्रिका राय के भी चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। कहा जाता है कि तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच यही बात अनबन की वजह बनी। छपरा लालू परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। लालू को सजा होने के बाद राबड़ी देवी ने यहां से लोकसभा चुनाव लड़ा था मगर वह यहां से हार गई थी।


सोमवार को तेजप्रताप अपने पिता लालू से तलाक दिलाने में मदद करने को लेकर मिलने जा रहे थे। इससे पहले तेजप्रताप रविवार को राजद मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने खुद को कृष्ण और अपने भाई तेजस्वी को अर्जुन बताते हुए चुनावी महाभारत जीतने का ऐलान किया था। तेजप्रताप ने दफ्तर में लालू की कुर्सी पर बैठकर अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा था कि मैं फॉर्म में हूं, जो भी मेरे आगे आएगा ध्वस्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed