बिहार: स्वतंत्र भारद्वाज पर चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, बोले-‘मेरे नाम का गलत इस्तेमाल हुआ, कार्रवाई हो’
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी-आरवी प्रमुख चिराग पासवान ने वायरल वीडियो विवाद पर कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और नाबालिग निशु आजाद व उसके परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (एलजेपी-आरवी) के प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को दावा किया कि दक्षिणपंथी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने एक कथित वायरल वीडियो में उनके नाम का ‘गलत इस्तेमाल’ किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है।
वीडियो में भारद्वाज ने कथित तौर पर दावा किया कि हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रा निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट की थी। उन्होंने कथित तौर पर यह भी दावा किया कि राजनीतिक संबंधों के कारण दिल्ली पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है और वह नाबालिग पीड़िता निशु आजाद तथा उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब नई दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर कॉकroach जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की बात कही गई है।
पटना में मीडिया के सामने चिराग ने रखी अपनी बात
पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने इस घटना को ‘बेहद गंभीर’ बताया। उन्होंने कहा, “एक व्यक्ति (स्वतंत्र भारद्वाज) खुले तौर पर स्वीकार कर रहा है कि उसने किसी व्यक्ति के साथ इतनी बुरी तरह मारपीट की कि उसकी मौत भी हो सकती थी। पॉडकास्ट में इस बात को खुले तौर पर स्वीकार करने के बाद भी अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो मेरा मानना है कि यह देश और लोगों के सामने बेहद गलत उदाहरण पेश करेगा।”
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मामले की गंभीरता को समझते हुए और क्योंकि उस व्यक्ति ने कई अन्य राजनेताओं के साथ मेरे नाम का भी गलत इस्तेमाल किया है, मैंने उसके खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही मैंने दिल्ली पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है।”
चिराग पासवान ने कहा कि लोगों से मिलना और बातचीत करना राजनीतिक जीवन का हिस्सा है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि संबंधित व्यक्ति किसी राजनेता को व्यक्तिगत रूप से जानता हो। उन्होंने कहा, “यह कहना गलत है कि वह (स्वतंत्र भारद्वाज) मुझे व्यक्तिगत रूप से जानता है। मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करना भी गलत है।”
ये भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ की स्थिति: पटना को बचाने वाली ढाल का क्या है हाल, गंगा के कहर से बचाएगी या नहीं?
'परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं'
चिराग पासवान ने कहा कि वह और उनकी पार्टी नाबालिग निशु आजाद तथा उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। एलजेपी-आरवी प्रमुख ने कहा, “मैं और मेरी पार्टी यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेते हैं कि उन्हें न्याय मिले। मुझ पर आरोप लगाए गए हैं कि शायद मेरे और अन्य राजनेताओं के समर्थन के कारण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। अब हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सच्चाई सामने आए और उस आरोपी को कड़ी सजा मिले, जो खुले तौर पर कानून व्यवस्था और कानूनी प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहा था।”
कई अन्य राजनेताओं के नाम का भी गलत इस्तेमाल किया है
चिराग पासवान ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए और क्योंकि संबंधित व्यक्ति ने उनके नाम के साथ-साथ कई अन्य राजनेताओं के नाम का भी गलत इस्तेमाल किया है, उन्होंने उसके खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में निशु के पिता संजय जिस स्थिति से गुजर रहे हैं, उसमें वह और उनकी पार्टी उनके तथा उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। चिराग ने कहा कि निशु और उसके परिवार को न्याय दिलाना उनकी और उनकी पार्टी की जिम्मेदारी है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि मामले की सच्चाई सामने आए और कानून का खुलेआम मजाक उड़ाने वाले व्यक्ति के खिलाफ जल्द से जल्द उचित और कड़ी कार्रवाई की जाए।