फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sawan 2023: Devotees arrived to Shiva temple first Monday, Har Har Mahadev, Deoghar, Kanwar Yatra, Bihar News

Sawan 2023 : पहली सोमवारी पर शिव मंदिर में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब, जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 10 Jul 2023 06:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Jul 2023 06:57 AM IST
सार

विभिन्न घाटों से जल लेकर आये श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से ही दिखने लगी। जैसे-जैसे दिन रहा है भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पंक्तिबद्ध भक्त हर-हर महादेव का जयकारा लगाते नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का दर्शन किए।

विज्ञापन
Sawan 2023: Devotees arrived to Shiva temple first Monday, Har Har Mahadev, Deoghar, Kanwar Yatra, Bihar News
शिव मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सावन महीने की पहली सोमवारी है। सभी शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही भीड़ उमड़ चुकी है। पटना के खाजपुरा शिव मंदिर, लखीसराय के अशोकधाम मंदिर, मुजफ्फपुर के गरीबनाथ मंदिर, मधेपुरा के सिहेंश्वर, गया के कोटेश्वर नाथ धाम, सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर, वैशाली के हरिहरनाथ मंदिर, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, बक्सर के ब्रह्मेश्वर नाथ समेत लगभग सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा है।

विज्ञापन

Sawan 2023: Devotees arrived to Shiva temple first Monday, Har Har Mahadev, Deoghar, Kanwar Yatra, Bihar News
अजगैबीनाथ मंदिर उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : अमर उजाला

कांवरियों ने जल भर कर देवघर के लिए प्रस्थान किया
इधर, सुल्तानगंज से रविवार को करीब 70 हजार से अधिक कांवरियों ने जल भर कर देवघर के लिए प्रस्थान किया। वहीं मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने पहुंचे। हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से पूरा इलाका गूंज रहा है। यहां पहलेजा घाट से जल भरकर शिवभक्त जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan 2023: Devotees arrived to Shiva temple first Monday, Har Har Mahadev, Deoghar, Kanwar Yatra, Bihar News
सिंहेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से ही दिखने लगी
विभिन्न घाटों से जल लेकर आये श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से ही दिखने लगी। जैसे-जैसे दिन रहा है भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पंक्तिबद्ध भक्त हर-हर महादेव का जयकारा लगाते नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का दर्शन किए। अजगैबीनाथ और गरीबनाथ समेत प्रमुख प्रसिद्ध शिव मंदिरों में कांवरियों की सुविधा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इलाके में जाम न लगे इसके लिए पहले ही ट्रैफिक प्लान बना लिए गए थे। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी शिव की भक्ति देखने को बन रही है। सुबह से ही मंदिर में युवा शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करने पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

Sawan 2023: Devotees arrived to Shiva temple first Monday, Har Har Mahadev, Deoghar, Kanwar Yatra, Bihar News
शिव मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

जानिए, भोलेनाथ को क्या चढ़ाएं
फूल, पंच फल, पंच मेवा, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगाजल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री जरूर अर्पित करना चाहिए। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का दिन बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed