Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Diesel engine rolls off the tracks in Jamalpur, Munger; rescue operation lasts four hours

बिहार: मुंगेर के जमालपुर में अचानक लुढ़ककर पटरी से नीचे उतरा डीजल इंजन, चार घंटे तक चला रेस्क्यू

Thu, 26 Nov 2026 09:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Nov 2026 09:48 PM IST
सार

जमालपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर गुरुवार सुबह डीजल इंजन पटरी से उतर गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे पटरी पर चढ़ाया गया। रेलवे ने इसे बिना पूर्व सूचना कराई गई मॉक ड्रिल का हिस्सा बताया।

विज्ञापन
Bihar: Diesel engine rolls off the tracks in Jamalpur, Munger; rescue operation lasts four hours
मशक्कत करते रेलकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह डीजल इंजन के पटरी से उतरने की घटना से रेल महकमे में अफरातफरी मच गई। स्टेशन के पूर्वी छोर पर बड़ी पुल के समीप तीन नंबर रेल पटरी पर खड़ा डीजल इंजन अचानक लुढ़ककर पटरी से नीचे उतर गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन या रेलकर्मी इसकी चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंडाल निर्मित डीजल इंजन संख्या 12658 को तीन नंबर रेल पटरी पर खड़ा किया गया था। इंजन को स्थिर रखने के लिए पहियों के नीचे गुटका भी लगाया गया था। इसके बावजूद इंजन लुढ़ककर पटरी से नीचे उतर गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गई। जिस स्थान पर इंजन पटरी से उतरा, उसके समीप से मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का नियमित परिचालन होता है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) की टीम को मौके पर बुलाया गया। सीनियर डीएमई डीजल केके दास, स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद इंजन को दोबारा पटरी पर चढ़ाने के लिए राहत एवं बहाली कार्य शुरू किया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को सुरक्षित पटरी पर चढ़ा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के तहत कराई गई थी डिरेलमेंट की कार्रवाई

सीनियर डीएमई डीजल केके दास ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। इसके बारे में पहले किसी को सूचना नहीं दी गई थी। संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बहाली का अभ्यास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस ट्रैक पर इंजन को डिरेल कराया गया था, वहां से ट्रेनों का परिचालन नहीं होता है। इस कारण रेल यातायात और यात्रियों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed