फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   'Sahayog Portal' and 'Sahayog Helpline Number-1100' launched in Bihar: Online complaint

Bihar News: अब घर बैठे करें अपनी समस्याओं का समाधान, बिहार सरकार ने लाया 'सहयोग पोर्टल'; जानिए इसके बारे में

Mon, 11 May 2026 07:02 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 11 May 2026 07:02 PM IST
सार

अब ग्रामीण क्षेत्रें के लोगों को सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आप अपनी समस्या का समाधान घर बैठे कर सकते हैं। बिहार सरकार एक पोर्टल लेकर आई है। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने इसके बारे में सारी बात बताई...

विज्ञापन
'Sahayog Portal' and 'Sahayog Helpline Number-1100' launched in Bihar: Online complaint
सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को 'सहयोग पोर्टल' और 'सहयोग हेल्पलाइन नंबर-1100' का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान, जीवन आसान” योजना के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान होगा। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि 'सहयोग शिविर' आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बेहद उपयोगी और प्रभावी व्यवस्था साबित होगी। राज्य सरकार जनता की शिकायतों के पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध निष्पादन के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन


समाधान का सुलभ मंच प्रदान करेंगे
राम कृपाल यादव ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान का सुलभ मंच प्रदान करेंगे। प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को आयोजित इन शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

Bihar News: पटना वालों की दशकों पुरानी जरूरत पूरी, जानिए नाले पर बनी सड़क ने कहां से कहां तक राह बनाई आसान?
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे
सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था शासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास को और मजबूत करेगी। सहकारिता विभाग भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। अब आम नागरिक 'सहयोग पोर्टल'  के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। वहीं 'सहयोग हेल्पलाइन' नंबर-1100 पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक संपर्क कर सहयोग शिविर और शिकायत निवारण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। सहकारिता मंत्री ने बताया कि 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त शिकायतों की पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग भी की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed