फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Inauguration of Naveen Kishore Sinha Path: Mandiri Nala, Bailey Road to Ashok Rajpath Route.

Bihar News: पटना वालों की दशकों पुरानी जरूरत पूरी, जानिए नाले पर बनी सड़क ने कहां से कहां तक राह बनाई आसान?

Mon, 11 May 2026 06:17 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 11 May 2026 06:17 PM IST
सार

Patna News: अब पटना वालों को दशकों पुरानी जरूरत पूरी हो गई। नाला रोड, बोरिंग रोड, दीघा-आशियाना रोड के बाद अब मंदिरी नाले को पाट कर हाईटेक सड़क बना दी गई। आज जब इसका लोकार्पण हुआ तो इस इलाके के लोग खुशी से झूम उठे। पढ़िए पूरी कहानी...

विज्ञापन
Bihar News: Inauguration of Naveen Kishore Sinha Path: Mandiri Nala, Bailey Road to Ashok Rajpath Route.
मंदिरी नाले को पाटकर बनाई गई सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"आज हमलोगों को नर्क से मुक्ति मिल गई। अब पलायन नहीं करना पड़ेगा। मंदिरी इलाका भी अब विकसित होगा। डेढ़ किलोमीटर की दूरी के लिए अब महज पांच मिनट ही समय लगेगा।" यह बातें कहते हुए मंदिरी निवासी अनिल यादव भावुक हो गए। उन्होंने 'अमर उजाला' से बातचीत के दौरान कहा, "हमलोगों की दशकों पुरानी जरूरत आज पूरी हो गई। इस इलाके का हाल ऐसा हो गया था कि लोग यहां से पलायन करने लगे थे। अपनी जमीन, अपना घर होने के बावजूद दूसरे जगह किराये में रहने को विवश थे। आज मंदिरी नाले पर सड़क बन जाने से हमलोगों नर्क से मुक्ति मिल गई।" अनिल यादव के साथ मंदिरी इलाके के सभी लोग आज नेहरू पथ से अशोक राजपथ को जोड़ने वाले नवीन किशोर सिन्हा पथ पर थे। मौका था इस पथ के लोकार्पण का। बिहार सरकार की ओर से समारोह को इंतजाम किया गया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मिलकर इस पथ का लोकापर्ण किया तो लोग खुशी से झूम उठे। 

विज्ञापन


115.08 करोड़ रुपये से बनी सड़क
पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 115.08 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरी नाले पर 1289 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। नाले का जीर्णोद्धार कर इसे ढका गया है और उसपर पथ का निर्माण कराया गया है। यह पथ नेहरू पथ (इनकम टैक्स चौराहा) को अशोक राजपथ से जोड़ेगा। यानी लोगों को अब इनकम टैक्स की ओर से बांस घाट जाने के लिए गांधी मैदान या अन्य सड़कों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस रास्ते से महज पांच से सात मिनट में बांस घाट या अशोक राजपथ पर पहुंच सकते हैं। इस पथ में आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बांकीपुर के पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा की जयंती है। उन्होंने कहा कि आज हमसब लोगों के लिए महत्वपूर्ण क्षण है कि पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कार्यान्वित नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) का उद्घाटन किया गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने क्या घोषणा कर दी?
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा व्यक्तिगत लगाव रहा है। मंदिरी नाला खुला रहने के कारण यह अव्यवस्थित एवं प्रदूषित था। इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होती थी। मंदिरी नाला पर फोर लेन पथ का निर्माण कराया गया है जिससे यह क्षेत्र काफी सुंदर दिखने लगा है और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इस फोर लेन सड़क को जेपी गंगापथ से जोड़ा जाएगा। 31 मार्च, 2027 तक इसे पूर्ण करने का हमने निर्देश दिया है। इसका फायदा उत्तर बिहार के लोगों को काफी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से यह पूरा इलाका रेसीडेंशियल से कॉमर्शियल बनने जा रहा है। अब इस क्षेत्र में बड़े-बड़े मॉल और शो-रूम खुलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: Inauguration of Naveen Kishore Sinha Path: Mandiri Nala, Bailey Road to Ashok Rajpath Route.
समारोज में मौजदू नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, बिजेंद्र यादव और संजय सरावगी। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कहा?
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पटना में कई जगह बड़े-बड़े और लंबे नाले हैं। नाला रोड, बोरिंग रोड, दीघा आशियाना रोड के बाद अब मंदिर नाला पर भी सड़क बना दी गई है। 2020 में चुनाव प्रचार के दौरान हमलोगों ने यहां पर सड़क बनाने की बात की थी। 2023 में काम शुरू हुआ और 2026 में काम पूरा हो गया। यह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी ड्रीम प्रोजक्ट था। इससे आम लोगों को काफी फायदा होगा। जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब जल्द ही राजीव नगर नाला, सैदपुर नाला, बाकरगंज नाला पर भी सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।  मैं सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं, खासकर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का, जिन्होंने मेरे पिता के देखे गए सपने को पूरा किया। इस सड़क के निर्माण से इस क्षेत्र के पूरे समाज के जीवन में बदलाव आ रहा है। मैं यहां के सभी लोगों को बधाई देता हूं और सभी को हृदय से शुभकामनाएं देता हूं।

जानिए मंदिरी नाला और सड़क के बारे में
बिहार सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि मंदिरी नाले को पूरी तरह ढक दिया गया है और उसके ऊपर सड़क बनाई गई है। इस सड़क का काम सितंबर 2023 में शुरू हुआ था और इसे 25 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। नव निर्मित सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर टू-लेन है। इसके अलावा 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड और एक मीटर चौड़ा ड्रेन भी बनाया गया है।  परियोजना के अंतर्गत कुल छह कल्वर्ट का निर्माण किया गया है। यह सड़क नेहरू पथ (बेली रोड) स्थित आयकर चौराहा को दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट से जोड़ती है। निर्माण कार्य के दौरान बॉक्स ड्रेन आधारित टू-लेन संपर्क पथ तैयार किया गया है। मंदिरी नाले में एसपी वर्मा रोड, मीठापुर, गर्दनीबाग, मानूनजार, धोबीघाट, इको पार्क क्षेत्र, छज्जूबाग, एमएलए फ्लैट और सिंचाई भवन इलाके के नाले आकर मिलते हैं। सर्विस रोड के साथ यूटिलिटी डक्ट और नाले का निर्माण भी किया गया है। साथ ही सफाई कार्य को आसान बनाने के लिए दो रैंप भी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed