रांची के किसानों ने पटना में मंडी से डेढ़ गुना अधिक दाम पर बेची गोभी, रविशंकर प्रसाद ने बताया नए कृषि कानून का असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानून को लेकर किसान संगठनों और सरकार के बीच अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। लेकिन भाजपा लगातार किसानों को इन कानूनों के फायदे गिनाने में लगी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि रांची के किसानों ने पटना में मंडी से डेढ़ गुना अधिक दाम पर गोभी बेची।
नए कृषि क़ानूनों का असर!
राँची के दो किसानों ने @CSCegov_ @agri10x के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के द्वारा अपनी गोभी की फसल पटना के ख़रीदार को स्थानीय मंडी से डेढ़ गुना अधिक दाम पर बेची। ट्रांसपोर्ट का खर्च ख़रीदार ने दिया और फसल सीधा खेत से ही ख़रीदार के पास चली गई। #ModiWithFarmers pic.twitter.com/LaVGG8PpSD— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) January 3, 2021विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी बातचीत रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। ऐसे में रविशंकर प्रसाद ने हाल में अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे रांची के दो किसानों ने पटना के खरीदार को ज्यादा भाव पर अपनी फसल बेची।
नए कृषि कानून का फायदा: दिल्ली में बिकी बिहार की गोभी, 10 गुना मिला दाम
रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि नए कृषि क़ानूनों का असर! रांची के दो किसानों ने कॉमन सर्विस सेंटर के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के द्वारा अपनी गोभी की फसल पटना के खरीदार को स्थानीय मंडी से डेढ़ गुना अधिक दाम पर बेची। ट्रांसपोर्ट का खर्च भी खरीदार ने दिया और फसल सीधा खेत से ही खरीदार के पास चली गई।
रविशंकर प्रसाद ने नए किसान कानूनों के माध्यम से किसान को हुए लाभ की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दी और बताया कि नए कृषि कानून किसान विरोधी कानून नहीं है।
इससे पहले नए कानून की मदद से बिहार के समस्तीपुर जिले के एक किसान ने अपनी गोभी की फसल दिल्ली में 10 गुना दाम पर बेची है। बताया जा रहा है कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने उसकी मदद की थी। बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव मुक्तापुर का एक किसान ओम प्रकाश यादव अपनी गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाता नजर आया था। उसका कहना था कि स्थानीय आढ़त में गोभी की फसल महज एक रुपये किलो में बिक रही है। इससे वह बेहद निराश है।