फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rape accused rjd mla surrender

रेप के आरोपी राजद विधायक ने किया सरेंडर

Thu, 10 Mar 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 04:56 PM IST
सार

  • छह फरवरी को सामने आया था रेप का मामला
  • एक महिला ने छात्रा को विधायक के हा‌थों बेचा
  • मामला दर्ज होते ही फरार हो गया विधायक

विज्ञापन
rape accused rjd mla surrender

विस्तार

अभी तक पुलिस से आंखमिचौली खेल रहे छात्रा से रेप के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राजबल्लभ यादव ने आखिरकार कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। विधायक ने बिहारशरीफ जिले में सरेंडर किया जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बलात्कार का मामला सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। ऐसे में सत्ता का संरक्षण न मिलता देख विधायक फरार हो गए थे, तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में सफल रहे और गुरुवार को चुपचाप कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


मामले की एक अन्य आरोपी पीड़ित छात्रा को विधायक के पास पहुंचाने वाली महिला सुलेखा और उसकी बेटी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। बता दें कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राजबल्लभ यादव पर नवादा की रहने वाली एक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी विधायक की तलाश कर रही थी पुलिस

rape accused rjd mla surrender
rape - फोटो : Demo

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार बीते छह फरवरी को बिहारशरीफ के धनेश्ववर घाट मोहल्ला स्थित सुलेखा देवी अपने पडोस में रहने वाली एक छात्रा को जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बहाने विधायक के पास ले गई। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसे तीस हजार रुपये में एक आदमी के हाथों बेच दिया गया।

इसके बाद छात्रा के साथ उस आदमी ने दो दिनों तक बलात्कार किया। दो दिन बाद मौका पाकर भागी छात्रा ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया।

प्राथमिकी में पीड़ित छात्रा ने अपनी उम्र 16 साल बताई ‌थी। इस बीच पुलिस ने मामले की छानबीन की और पीड़ित छात्रा ने फोटो के जरिए विधायक की पहचान बलात्कारी के रूप में की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर विधायक की तलाश में छापामारी शुरू कर दी लेकिन वह फरार हो गया।

इसी बीच पुलिस ने सुलेखा को उसकी बेटी और मां के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से ही विधायक के ऊपर लगातार पुलिस का दबाव बढ़ता जा रहा था। पार्टी की ओर से भी उसे निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed