फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Mandir: JDU targets the controversial statement of RJD MLA and Minister; Ayodhya, Bihar News Nitish Kumar

Ram Mandir : अब राजद को जदयू का राम-राम; मंदिर और भगवान पर बोलने वाले राजद के मंत्री-विधायक पर निकाली भड़ास

Mon, 08 Jan 2024 12:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Jan 2024 12:01 PM IST
सार

जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि अब इस तरह के बयान का कोई औचित्य नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर अयोध्या में राम लला के मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है।

विज्ञापन
Ram Mandir: JDU targets the controversial statement of RJD MLA and Minister; Ayodhya, Bihar News Nitish Kumar
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम मंदिर पर विवादित बयान देने वाले राजद विधायक और मंत्री को  जनता दल यूनाईटेड ने खूब खरी खोटी सुनाई है। जदयू ने स्पष्ट कहा कि टीआरपी के लिए दिए गए ऐसे बयानों से बचें। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि अब इस तरह के बयान का कोई औचित्य नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर अयोध्या में राम लला के मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है। वहां से 27 किलोमीटर दूर बाबरी मस्जिद के जमीन का आवंटन किया गया है। भगवान श्रीराम के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। 

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने राजद एमएलए का किया समर्थन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नई पीढ़ी के लिए वह हमारे प्रेरणास्रोत हैं श्रीराम
भगवान श्रीमान मानक हैं। 14 वर्ष तक राजपाठ का त्याग कर वह वन चले गए। नई पीढ़ी के लिए वह हमारे प्रेरणास्रोत हैं। टीआरपी के लिए कुछ भी बयानबाजी करते हैं। जानकारी के अभाव में कुछ भी बोलते रहते हैं। ऐसे में जनता उन्हें बटोर लेगी। नीरज कुमार ने कहा कि ऐसा बयानबाजी करने वालों से हम अनुरोध करते हैं, अपने अपने इलाकों में ठाकुरबाड़ी तरफ मत देखिएगा। वहीं प्रो. चंद्रशेखर के बयान पर कहा कि अयोध्या तो रामलला के पूजन के लिए जाना जाता है। जो लोग आलोचना करते हैं, हम उनसे पूछना चाहते हैं सीएम नीतीश कुमार देश के पहले ऐसे नेता हैं जो मंदिर की घेराबंदी करवाते हैं। पुनौरा धाम और बड़ी पटन देवी के लिए सीएम नीतीश कुमार ने बजट से राशि का आवंटन करवाया। हम तो सबका सम्मान करते हैं। ज्ञान के लिए मनुष्य को धार्मिक गंथ्रो का सम्मान करना चाहिए। 
राजद विधायक ने लगाया बड़ा आरोप

जदयू ने दी इन नेताओं को नसीहत
बता दें कि राजद विधायक अजय यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। इससे पहले विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अयोध्या और राम मंदिर पर विवादित बयान था। वहीं शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के बयान का समर्थन किया था। इसके बाद सियासत गरमा गई है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने इन नेताओं को नसीहत तो दी ही साथ उनके बयान को टीआरपी के लिए दिया गया बयान भी बता दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed