फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Alert: Heavy Rain, Lightning Likely in Several Districts Patna’s Five-Day Forecast

चक्रवात अर्नब का असर: बिहार के कई जिलों अलर्ट जारी, पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश; जानिए अपने शहर का हाल

Thu, 29 Oct 2026 11:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Oct 2026 11:35 AM IST
सार

बिहार में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम बदल गया है। कई जिलों में बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है। कैमूर, रोहतास समेत छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। पटना में अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम? जानें हाल...

विज्ञापन
Bihar Weather Alert: Heavy Rain, Lightning Likely in Several Districts Patna’s Five-Day Forecast
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना समेत कुछ जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट होने से गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। लोगों के घरों में पंखे बंद हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार की सुबह को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के नक्शे के अनुसार, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट है। दूसरी ओर, पटना में भी आज बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।

विज्ञापन


आज बिहार के किन जिलों में बारिश का अलर्ट है?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा की आशंका है। इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के दौरान कुछ जगहों पर बारिश और वज्रपात हो सकता है।
विज्ञापन


छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद को ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में दिखाया गया है। इन जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है। वहीं, गया और नवादा समेत आसपास के कुछ इलाकों में भी बारिश और वज्रपात की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में अगले पांच दिनों का मौसम कैसा रहेगा?
पटना में गुरुवार, 29 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 अक्तूबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 31 अक्तूबर को पटना में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। एक नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक के आसार हैं। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो नवंबर को आंशिक बादल और धुंध रह सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

सीमांचल और पूर्वी बिहार के किन जिलों में राहत?
मौसम विभाग के नक्शे में सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई समेत पूर्वी बिहार के कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। सीमांचल के कुछ जिलों में गुरुवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है। 
पटना में आज: राजधानी में किस समय होने वाला है प्रदर्शन? रैगिंग को लेकर NMCH में पूछताछ; और क्या-क्या?

पटना में अगले तीन दिनों में तापमान कितना गिरेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 30 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसके बाद 31 अक्तूबर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। एक नवंबर को अधिकतम तापमान 30 और दो नवंबर को 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे घटकर दो नवंबर को 19 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। 

मौसम खराब होने पर क्या सावधानी बरतें?
तेज हवा, बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान में रहने से बचना चाहिए। गरज-चमक के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम की स्थिति का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed