फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Mandir on target by bihar education minister chandrashekhar after rjd mla fateh bahadur in bihar news

Bihar: नीतीश कुमार के शिक्षा मंत्री ने राजद एमएलए फतेह बहादुर का किया समर्थन, बोले- अब आहूति देंगे नहीं, लेंगे

Mon, 08 Jan 2024 10:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Jan 2024 10:01 AM IST
सार

Bihar News : हिंदू धर्म और धार्मिक ग्रंथों पर विवादित बयानों के लिए चर्चित बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने अपनी तरह बोलने वाले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फतेह बहादुर का न केवल समर्थन किया है, बल्कि उससे आगे की बात भी कह दी है।

विज्ञापन
Ram Mandir on target by bihar education minister chandrashekhar after rjd mla fateh bahadur in bihar news
शिक्षा मंत्री ने प्रो. चंद्रशेखर यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की नीतीश कुमार सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक-मंत्री लगातार अयोध्या के श्रीराम मंदिर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पिछले दिनों राजद विधायक फतेह बहादुर ने इसके औचित्य पर सवाल उठाते हुए जमकर भड़ास निकाली तो अब राजद कोटे के ही शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने उनकी बातों का न केवल समर्थन किया, बल्कि दो कदम आगे की ही बात कह दी। उन्होंने मंदिर और अस्पताल में से चुनने की बात तो कही ही, यह भी कहा कि फतेह बहादुर की जीभ और गले की कीमत घोषित करने वाले यह जान लें कि अब एकलव्य की तरह आहुति देंगे नहीं, लेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


कैसा समर्थन किया प्रो. चंद्रशेखर ने
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने संबोधन के दौरान लोगों से पूछा कि अगर आप घायल हो जाएंगे तो कहां जाएंगे? मंदिर या अस्पताल? अगर आप शिक्षा चाहते हैं और अधिकारी, विधायक या सांसद बनना चाहते हैं तो क्या आप मंदिर या स्कूल जाएंगे? विधायक फतेह बहादुर सिंह ने वही कहा जो सावित्रीबाई फुले ने कहा था। यहां गलत क्या है? उन्होंने सावित्रीबाई फुले को उद्धृत किया। क्या शिक्षा आवश्यक नहीं है?...हमें छद्म हिंदुत्व और छद्म राष्ट्रवाद से सावधान रहना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब भगवान राम हममें से हर एक में और हर जगह रहते हैं, तो आप उन्हें खोजने के लिए कहां जाएंगे? जो स्थल आवंटित किए गए हैं, उन्हें शोषण का स्थल बना दिया गया है, जिसका उपयोग समाज में कुछ षड्यंत्रकारियों की जेबों को भरने के लिए किया जाता है। केंद्र की सरकार पर हमला बोलते हुए प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि देश में जो सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और पाखंडवाद के खिलाफ जो बात करेगा उसे जीभ और गर्दन काटने पर पुरस्कृत करने का ऐलान किया जा रहा है। ताकि इन सभी मुद्दों पर बात ना करके देश की जनता उनके पाखंडवाद और ब्राह्मणवाद के रास्ते पर चलकर अशिक्षित रहे और उनकी हुकूमत चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था फतेह बहादुर ने
दरअसल, राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने सात दिन पहले विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो मंदिर बन रहा है। उस मंदिर से सिर्फ पाखंडी और मनुवादी समाज का ही विकास हो सकता है। उस मंदिर से रोजगार किसको मिलेगा। अयोध्या के अस्तित्व को ही नकारते हुए आगे कहा कि वह जगह साकेत थी, अयोध्या वहां थी ही नहीं। साकेत गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक की धरती है। साकेत की धरती पर विश्वविद्यालय, कॉलेज और अस्पताल बनने चाहिए थे। इतना ही नहीं विधायक फतेह बहादुर सिंह ने हिंदू देवी-देवताओं पर भी विवादित बयान दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed