{"_id":"659b8f0651efa57180097dca","slug":"ram-mandir-rjd-mla-made-big-allegation-said-bjp-will-get-blasts-done-in-ayodhya-by-its-own-people-bihar-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir : राजद विधायक ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- अयोध्या में अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir : राजद विधायक ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- अयोध्या में अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देगी भाजपा
Mon, 08 Jan 2024 11:28 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:28 AM IST
सार
राजद विधायक अजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई ने खुद कहा था कि घर का सारा सामान लेकर भाग गए थे। जनता से लिए गए पैसे को टैक्स का पैसा कह रहे हैं। इतना ही नहीं वह यह भी कह रहे कि राम मंदिर हमने बनवा दिया।
विज्ञापन
राजद विधायक अजय यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
22 जनवरी को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा है। इससे पहले बिहार में विवादित बयानों का दौर जोरों पर है। गया के अतरी विधानसभा के आरजेडी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। साथ ही पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की है। गया के नीमचक बथानी में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या राम मंदिर बनाने के लिए घर से पैसा पैसा दिए थे?
विधायक अजय यादव ने कहा कि हमें लग रहा है कि अयोध्या में जितना भीड़ भाजपा बुला रही है। अपने ही लोग से धमाका (ब्लास्ट) करवा देंगे। कहेंगे कि पाकिस्तानी आतंकवादी कर दिया है। इस तरह की घटना हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग जो टैक्स का पैसा जमा करते हैं। वह पैसा राम मंदिर में खर्च कर खुद वाहवाही लूट रहे हैं। पीएम कहते हैं हमने राम मंदिर बनवा दिया। क्या राम मंदिर बनाने के लिए घर से पैसा पैसा दिए थे?
विज्ञापन
जनता से लिया गया टैक्स का पैसा से कह रहे हैं
राजद विधायक अजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई ने खुद कहा था कि घर का सारा सामान लेकर भाग गए थे। जनता से लिए गए पैसे को टैक्स का पैसा कह रहे हैं। इतना ही नहीं वह यह भी कह रहे कि राम मंदिर हमने बनवा दिया। हमलोग भी सनातनी धर्म से हैं। हमलोग भी देवी-देवताओं को मानते हैं। बचपन से पूजा अर्चना कर रहे हैं। फिर हमलोग अलग कैसै हो गए? भाजपा के साथ जो भी गया, वह गंगा पवित्र हो गया। जो खुद अपनी पत्नी को छोड़ दिए थे भटकने के लिए और वह नारा लगा रहे हैं राम मंदिर का, प्राण-प्रतिष्ठा और उद्घाटन करेंगे। मालूम हो कि अजय यादव उर्फ रंजीत यादव की मां राजद से अतरी की विधायक रही थीं। बीते साल एक हत्याकांड में उन्हें बीस साल की सजा सुनाई गई थी। सजायाफ्ता के दौरान उनकी मौत हो गई थी।