{"_id":"5c1cc52bbdec2256b11096db","slug":"raj-ballabh-yadav-sentenced-to-life-imprisonment-and-fined-rs-50-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नवादा दुष्कर्म मामले में राजद विधायक राजबल्लभ यादव को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नवादा दुष्कर्म मामले में राजद विधायक राजबल्लभ यादव को उम्रकैद
Fri, 21 Dec 2018 04:28 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 21 Dec 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
राजबल्लभ यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में राजद विधायक राजबल्लभ को पटना की विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उनपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि यह मामला पटना की विशेष अदालत में जून 2018 से चल रहा है।
यह है पूरा घटनाक्रम -
यह मामला एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का है। बिहारशरीफ की रहने वाली छात्रा को उसकी पड़ोसी सुलेखा देवी यह कहकर अपने साथ ले गई थी कि उसे एक जन्मदिन की पार्टी में चलना है। छात्रा जब उसके साथ एक घर में पहुंची तो वहां कोई पार्टी नहीं चल रही थी। बल्कि वहां विधायक राजबल्लभ मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार राजबल्लभ और सुलेखा ने एक साथ शराब पी और छात्रा को भी जबरन शराब पिलानी चाही। छात्रा ने इससे इंकार किया तो विधायक ने उसे एक पोर्न फिल्म दिखाते हुए कहा कि वह भी ऐसे ही करे जैसा फिल्म में चल रहा है।
विज्ञापन
जब छात्रा ने उस घर से निकलने का प्रयास किया तो विधायक के बॉडीगार्ड ने उसे पकड़कर वापिस विधायक के कमरे में धकेल दिया। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया था कि विधायक ने अपने बॉडीगार्ड्स से कहा अगर वह पोर्न फिल्म की हीरोइन की तरह नहीं करती है तो वह उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म करें। इसके बाद विधायक ने भी छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा जैसे- तैसे पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। मामला सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा के बयान दर्ज कराए। छात्रा ने फोटो देखकर आरोपी विधायक की पहचान की। घटना 6 फरवरी 2016 की शाम की है।
विज्ञापन
2016 Nawada minor rape case: Convicted Bihar RJD leader Raj Ballabh Yadav sentenced to life imprisonment and fined Rs 50,000.
— ANI (@ANI) December 21, 2018विज्ञापन