फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rail service restored after seemanchal express acccident

सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद रेल सेवा बहाल, मृतक के परिजन ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Tue, 05 Feb 2019 08:32 PM IST
Trainee Trainee भाषा, पटना-हाजीपुर
भाषा, पटना-हाजीपुर Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Feb 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
Rail service restored after seemanchal express acccident
सीमांचल एक्सप्रेस - फोटो : ANI

बिहार के वैशाली जिले में सीमांचल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद प्रभावित लाइन पर रेल सेवा मंगलवार को फिर से बहाल कर दी गई। सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत बरौनी-बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल रेल लाइन पर तीन फरवरी को सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे।।

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात को क्षतिग्रस्त पटरियों की मरम्मत और मलबों को हटाए जाने का काम पूरा हो गया। मंगलवार सुबह इस लाइन से ट्रेनों को चलाने के लिए तकनीकी स्वीकृति दी गई। इसके बाद सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस ट्रेन हादसा स्थल सहदेई बुज़ुर्ग से सुबह साढ़े नौ बजे गुजरी।
विज्ञापन


हादसे के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था जबकि कुछ का मार्ग बदल दिया गया था। सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, हाजीपुर से मिली एक खबर में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला निवासी हैदर अली ने रेलवे के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए राजकीय रेल पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। हादसे में हैदर के दो चाचा और दादी की मौत हो गई थी।


राजकीय रेल पुलिस थाने के अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि हैदर अली अपने चाचा शम्सुद्दीन आलम और अंसारी आलम तथा दादी सईदा खातून के शव को लेने के लिए आए हुए थे। तीनों कटिहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed