फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rail passengers Attention : stoppage of four trains increased in Ara from today, Urs Special leave tomorrow

रेल यात्री ध्यान दें: आज से आरा में चार ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा, बिहिया में दो का समय बदला; कल उर्स स्पेशल भी

Wed, 25 Jan 2023 08:22 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 25 Jan 2023 08:22 AM IST
सार

Attention! Rail passengers: 25 जनवरी से आरा स्टेशन के यात्रियों को चार ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में सहूलियत होगी। रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर यह भी है कि 26 जनवरी को बरौनी से उर्स स्पेशल ट्रेन खुल रही है, जो 30 जनवरी को अजमेर से लौटेगी।

विज्ञापन
Rail passengers Attention : stoppage of four trains increased in Ara from today, Urs Special leave tomorrow
रेल यात्रियों के लिए अहम जानकारी आई है। - फोटो : iStock

विस्तार

बुधवार 25 जनवरी से आरा स्टेशन के यात्रियों को चार ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में सहूलियत होगी। चार ट्रेनें आते-जाते समय दो मिनट की जगह यहां पांच मिनट रुकेंगी। इनके रुकने-खुलने के समय में परिवर्तन के असर से बिहिया में दो ट्रेनों का समय बदल रहा है। इसके अलावा रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर यह भी है कि 26 जनवरी को बरौनी से उर्स स्पेशल ट्रेन खुल रही है, जो 30 जनवरी को अजमेर से फिर वापस लौटेगी।

विज्ञापन


आरा में चढ़ने-उतरने वाले जरूर पढ़ लें

1. गाड़ी सं. 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस आरा स्टेशन 11.23 बजे पहुंचकर 11.28 बजे प्रस्थान करेगी। 
2. गाड़ी सं. 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस आरा स्टेशन 06.03 बजे पहुंचकर 06.08 बजे प्रस्थान करेगी।
 
3. गाड़ी सं. 12142 पाटलीपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस आरा स्टेशन 11.51 बजे पहुंचकर 11.56 बजे प्रस्थान करेगी। 
4. गाड़ी सं. 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस आरा स्टेशन 02.22 बजे पहुंचकर 02.27 बजे प्रस्थान करेगी। 

5. गाड़ी सं. 20801 इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस आरा स्टेशन 18.24 बजे पहुंचकर 18.29 बजे प्रस्थान करेगी । 
6. गाड़ी सं. 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस आरा स्टेशन 11.29 बजे पहुंचकर 11.34 बजे प्रस्थान करेगी। 

7. गाड़ी सं. 12296 दानापुर-एस.एम.भी.बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस आरा स्टेशन 20.42 बजे पहुंचकर 20.47 बजे प्रस्थान करेगी।
8. गाड़ी सं. 12295 एस.एम.वी. बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस आरा स्टेशन 06.24 बजे पहुंचकर 06.29 बजे प्रस्थान करेगी।
 
बिहिया स्टेशन पर दो ट्रेनों का समय बदला
 
1. गाड़ी सं. 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस बिहिया स्टेशन 11.40 बजे पहुंचकर 11.42 बजे प्रस्थान करेगी। 
2.गाड़ी सं. 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस आरा स्टेशन 11.46 बजे पहुंचकर 11.48 बजे प्रस्थान करेगी। 

उर्स पर बरौनी-अजमेर जाएगी, फिर लौटेगी
गुरुवार 26 जनवरी को बरौनी से समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर के रास्ते 05285 बरौनी-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन (एक ट्रिप) चलेगी। ट्रेन बरौनी जंक्शन से 26 जनवरी को सुबह 06.30 बजे खुलकर अगले दिन शाम साढ़े पांच बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05286 अजमेर-बरौनी उर्स स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को सुबह अजमेर से 08.45 बजे खुलकर अगली रात सवा नौ बजे बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन आते और जाते समय समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, फेफना, रसड़ा, इन्दरा, मऊ, मोहम्मदाबाद, आजमगढ़, सरायमीर, खोरासन रोड़, शाहगंज, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टुण्डला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, किशनगढ़ और मदार जंक्शन-स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed