फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rail accident in Bihar, 9 bogies of Simanchal Express derailed

सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटना : 11 डिब्बे पटरी से उतरे, छह लोगों की मौत

Sun, 03 Feb 2019 06:42 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अजय सिंह Updated Sun, 03 Feb 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
Rail accident in Bihar, 9 bogies of Simanchal Express derailed
सीमांचल एक्सप्रेस - फोटो : ANI
बिहार के वैशाली जिले में रेल की पटरी में आयी दरार के कारण रविवार को सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


रेलवे और पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस दिल्ली आ रही थी। किशनगंज जिले के जोगबनी से यह एक्सप्रेस रवाना हुई और तड़के करीब चार बजे वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास उसके 11 डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन


रेलवे ने पहले कहा था कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। लेकिन बाद में विभाग ने स्पष्टीकरण जारी कर मृतकों की संख्या छह बताई।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया, ‘‘वैशाली जिले के अस्पतालों के साथ संवादहीनता के कारण यह गड़बड़ी हुई है। अस्पताल में एक मृत व्यक्ति की गिनती हादसे में मारे गए लोगों के साथ हो गई। बाद में सत्यापन के दौरान, यह पता चला कि व्यक्ति ट्रेन का यात्री नहीं था।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली के सिविल सर्जन डॉक्टर इंद्रदेव रंजन ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान इन्द्रा देवी 65 साल, इल्चा देवी 60 साल, सुदर्शन दास 60 साल, शाहिदा खातून 45 साल, शमसुद्दीन आलम 25 साल  और अंसार आलम 21 साल के रूप में हुई है।

सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बताया कि हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो को गंभीर और 27 अन्य को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों को मुजफ्फरपुर और पटना रेफर कर दिया।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त करते हुए अनुग्रह और सहायता राशि की घोषणा की है।

गोयल के कार्यालय ने ट्वीट किया है कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायलों में से प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये, जबकि कम जख्मी लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। सभी घायलों के इलाज का खर्च रेलवे वहन करेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मरने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा, ‘‘सीमांचल एक्सप्रेस की बोगियों के पटरी से उतरने के कारण हुई लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ 

उन्होंने ट्वीट किया कि रेलवे, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन हरसंभव मदद कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों को हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने की अपील की।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘मैं बिहार में हुई ट्रेन दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। मैं इस दुर्घटना से पीड़ित परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करता हूं और मेरी सवेदनाएं उनके साथ हैं।’’ 

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत बरौनी- बछवारा-हाजीपुर सिंगल रेल लाइन से मेहनार रोड स्टेशन से रविवार को तड़के प्रात: तीन बजकर 52 मिनट पर गुजरने के बाद जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप तीन बजकर अट्ठावन मिनट पर पटरी से उतर गए।

कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा पटरी में आयी दरार के कारण हुआ है। इसकी जांच सीआरएस (पूर्वी क्षेत्र) लतीफ खान करेंगे।

उन्होंने बताया कि हादसे में सुरक्षित बचे 12 डिब्बों सहित ट्रेन को सुबह नौ बजकर 52 मिनट पर रवाना कर दिया गया। इसमें आगे और 11 डिब्बे जोड़े जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को चाय, भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराया गया है। जो लोग ट्रेन से आगे की यात्रा पूरी नहीं करना चाहते उनके पैसे वापस करने का भी इंतजाम कर दिया गया है।


कुमार ने बताया कि इस हादसे को लेकर तीन हेल्पलाइन नंबर : सोनपुर 06158221645 , हाजीपुर 06224272230 , बरौनी 06279232222 और पटना में 06122202290 , 06122202291 , 06122202292 एवं 06122213234 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed