फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Waqf Act: RJD's Danish Iqbal says Govt is snatching away rights, Nitish is not worthy of becoming Mukhiya now

Waqf Amendment Act: राजद नेता बोले- हक छीन रही है सरकार, नीतीश अब मुखिया बनने लायक भी नहीं; आगे की रणनीति बताई

Tue, 08 Apr 2025 07:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Apr 2025 07:31 PM IST
सार

Waqf Act: राजद प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश इकबाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर भाजपा खुद को मुसलमानों का हितैषी दिखाना चाहती है, दूसरी ओर वह उनके संवैधानिक अधिकारों को छीनने की साजिश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Waqf Act: RJD's Danish Iqbal says Govt is snatching away rights, Nitish is not worthy of becoming Mukhiya now
राजद प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश इकबाल तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश इकबाल ने किशनगंज में पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक अहम बैठक के दौरान केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वक्फ से जुड़े नए कानून को मुस्लिम समाज के अधिकारों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से एक समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

विज्ञापन

 
बैठक में यह भी घोषणा की गई कि आगामी 10 अप्रैल से पूरे बिहार में वक्फ से जुड़े मुद्दों पर 'चौपाल' कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। उसके माध्यम से राजद के विधायक, विधान पार्षद और पार्टी पदाधिकारी जनता को सरकार की मंशा और नए वक्फ कानून के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Dsp श्रेष्ठा शादी विवाद:सौरभ हत्याकांड के बाद Up में एक और हाई-प्रोफाइल मामला; जानें शादी से जेल तक की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘वक्फ नए कानून के जरिए मुसलमानों के अधिकारों पर हमला’
दानिश इकबाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर भाजपा खुद को मुसलमानों का हितैषी दिखाना चाहती है, दूसरी ओर वह उनके संवैधानिक अधिकारों को छीनने की साजिश कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि राम मंदिर ट्रस्ट में एक भी मुसलमान ट्रस्टी नहीं बनाया गया, फिर वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम को शामिल करने की कोशिश क्यों की जा रही है? उन्होंने दावा किया कि वक्फ कानून लाते ही उत्तर प्रदेश के मदरसों पर कार्रवाई शुरू हो गई, जो यह दिखाता है कि यह सब कुछ एक बड़े प्रोपेगेंडा का हिस्सा है। उन्होंने इसे चुनावी रणनीति बताते हुए कहा कि भाजपा हर बार चुनाव के समय एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर ध्रुवीकरण की राजनीति करती है।

 
‘नीतीश कुमार अब मुखिया भी बनने लायक नहीं’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी दानिश इकबाल ने बेहद तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें पहले बहुत मानता था, लेकिन अब वे प्रधानमंत्री तो दूर, मुखिया बनने लायक भी नहीं बचे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे एक ओर इफ्तार पार्टियों में शामिल होते हैं और दूसरी ओर मुस्लिम समाज की पीठ में छुरा घोंपते हैं। दानिश इकबाल ने कहा कि जिस नेता की कोई स्थायी राजनीतिक सोच नहीं होती, उसका अंत भी राजनीतिक रूप से तय होता है। उन्होंने चेताया कि इस तरह के दोहरे व्यवहार का असर नीतीश कुमार को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News:डीएम ऑफिस परिसर में युवक ने खाया जहर, अफरा-तफरी के बीच मुजफ्फरपुर रेफर; न्याय न मिलने से था परेशान
 
वक्फ चौपाल से तैयार होगा सरकार के खिलाफ माहौल
इस बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि राजद वक्फ बिल को लेकर सड़क से सदन तक विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है। ‘वक्फ चौपाल’ कार्यक्रम के तहत राजद के वरिष्ठ नेता गांव-गांव जाकर लोगों को इस बिल की सच्चाई बताएंगे, ताकि मुस्लिम समाज को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही यह बताया गया कि भाजपा और नीतीश सरकार के ‘वोट बैंक’ केंद्रित रवैये का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed