{"_id":"660fc378c3e1879ae40dbf81","slug":"bihar-crime-youtuber-murdered-in-purnea-body-found-in-suspicious-condition-near-panchayat-bhawan-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पूर्णिया में यूट्यूबर की हत्या, पंचायत भवन के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पूर्णिया में यूट्यूबर की हत्या, पंचायत भवन के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 05 Apr 2024 02:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:55 PM IST
सार
Purnea Crime: कसबा थाना पुलिस ने बताया कि एक यूट्यूबर का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानें मामला...।
विज्ञापन
मृतक यूट्यूबर मो. इकलाख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के पूर्णिया में कसबा पंचायत भवन के पास संदिग्ध स्थिति में एक यूट्यूबर का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने एक युवक पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना कसबा थाना क्षेत्र के संझेली पंचायत सरकार भवन के पास की है। जहां 15 पंद्रह दिन पूर्व एक युवक से नोकझोंक हुई थी। मृतक यूट्यूबर की पहचान कसबा पोखरिया निवासी मो. इकलाख के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि मो. इकलाख कसबा कलाम चौक पर मेडिकल दुकान में काम करता था। साथ ही ‘जनता की आवाज’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाता था। उन्होंने बताया कि संझेली गांव में एक मरीज को देखने के लिए गया था। मरीज को स्वस्थ देख कर वहां से लौट गया। एक चचेरा भाई आदिल को घर छोड़ने के लिए गया था। उसको छोड़कर पूर्णिया जाने वाला था। लेकिन मो. आदिल के पास ही रह गया था। रात 10:30 बजे मोबाइल लेकर वहां से निकला, पता नहीं चला कि वह पूर्णिया गया या कहीं और गया। सुबह सात बजे संदिग्ध स्थिति में संझेली पंचायत भवन स्थित ईदगाह के पास लाश मिली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले एक यूट्यूबर मो. आसिफ के साथ खबर बनाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मो. मसोबिर नामक युवक से नोकझोंक हुई थी। मृतक के परिजन ने कहा कि मुझे शक और विश्वास है कि मो. मसोबिर ने पीट-पीट कर हत्या कर शव को फेंक दिया है।
विज्ञापन
वहीं, कसबा थाना पुलिस ने बताया कि एक यूट्यूबर का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।