{"_id":"61bd943be3ae4b1f1a409ce5","slug":"prashant-kishor-says-if-given-a-chance-again-he-would-like-to-work-with-bihar-chief-minister-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: प्रशांत किशोर कभी बन गए थे सीएम नीतीश की आंखों की किरकिरी, आज फिर साथ काम करने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: प्रशांत किशोर कभी बन गए थे सीएम नीतीश की आंखों की किरकिरी, आज फिर साथ काम करने को तैयार
Sat, 18 Dec 2021 01:26 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:26 PM IST
सार
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक समय में नीतीश कुमार की आंखों की किरकिरी बन गए थे और आज फिर साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : PTI
विस्तार
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक बार फिर चर्चा में हैं। कभी नीतीश कुमार पर हमला बोलने वाले प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फिर से काम करना चाहेंगे। एक निजी कार्यक्रम में बोलते हुए पीके ने कहा कि अगर मौका मिला तो नीतीश कुमार के साथ फिर से काम करना चाहेंगे। इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान पीके ने कई सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मौका आया तो वे नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की बजाय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फिर काम करना चाहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने नीतीश कुमार को दिल्ली के सीए अरविंद केजरीवाल से बेहतर बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के बिना कांग्रेस पार्टी चल सकती है। इसके अलावा उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी के सवाल पर कहा कि भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। गौरतलब है कि पीए कभी नीतीश कुमार की आंखों की किरकिरी बन गए थे। उन्होंने एक समय में नीतीश कुमार के कामकाज पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि 15 साल के शासन के बावजूद बिहार आज भी गरीब और पिछड़ा क्यों है? बता दें कि पिछले साल नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जदयू से प्रशांत किशोर को बाहर कर दिया था, जिसके बाद पीके नीतीश कुमार पर हमलावर थे। मगर अब उन्होंने एक बार साथ काम करने की हामी भरी है।
विज्ञापन