फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Postal workers in Begusarai sent admit card after the date of examination, DM asked for clarification

Bihar: भारी लापरवाही! डाक कर्मियों ने परीक्षा की तारीख निकलने के बाद भेजा एडमिट कार्ड, DM ने मांगा स्पष्टिकरण

Fri, 07 Apr 2023 03:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Apr 2023 03:27 PM IST
सार

अभ्यर्थी मिथुन कुमार ने बताया कि आगामी 19 मार्च को उन्हें यूको बैंक द्वारा आयोजित सहायक की परीक्षा में शामिल होना था। उसके लिए विभाग की ओर से एक मार्च को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था। लेकिन डाक विभाग के कर्मियों की लापरवाही की वजह से उन्हें यह परीक्षा का एडमिट कार्ड पांच अप्रैल को मिला। इससे मिथुन का पूरा साल और मेहनत बेकार हो गई।

विज्ञापन
Postal workers in Begusarai sent admit card after the date of examination, DM asked for clarification
डाक कर्मियों ने की भारी लापरवाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय से डाक विभाग के कर्मियों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। यहां डाक कर्मियों की लापरवाही से न सिर्फ एक युवक का साल बर्बाद हो गया बल्कि नौकरी की संभावना भी खत्म हो गई। इस मामले में अभ्यर्थी ने डाक कर्मियों की शिकायत विभाग के वरीय अधिकारियों के अलावा बेगूसराय के जिलाधिकारी से भी की है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थी मिथन कुमार पोद्दार जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 मिर्जापुर चांद के रहने वाले हैं। मिथुन ने आरोप लगाया है कि डाक विभाग की लापरवाही की वजह से उनकी एक साल की मेहनत बेकार हो गई। इस संबंध में उन्होंने डाक विभाग के वरीय अधिकारियों के अलावा बेगूसराय के जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मिथुन कुमार ने बताया कि आगामी 19 मार्च को उन्हें यूको बैंक द्वारा आयोजित सहायक की परीक्षा में शामिल होना था। उसके लिए विभाग की ओर से एक मार्च को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था। लेकिन डाक विभाग के कर्मियों की लापरवाही की वजह से उन्हें यह परीक्षा का एडमिट कार्ड पांच अप्रैल को मिला। इससे मिथुन का पूरा साल और मेहनत बेकार हो गई। इस मामले में मजेदार बात यह है कि ट्रैक कंसाइनमेंट में एडमिट कार्ड के पोस्ट ऑफिस पहुंचे की तारीख दो मार्च ही दिखाया जा रहा है। बावजूद इसके इस महत्वपूर्ण पत्र की डिलीवरी पांच अप्रैल को की गई। जब इसकी शिकायत डाक कर्मियों से की तो उन्होंने उलटे एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। उसके बाद पीड़ित युवक ने जगह-जगह न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इसे गंभीर मामला मानते हुए लापरवाह कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखे जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed