Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 5 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:42 PM, 05-Nov-2026

बिहार: लाउडस्पीकर के इस्तेमाल ने बढ़ाई थी मुश्किल, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट जाएंगे लालू यादव

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सीवान पहुंच गए हैं। शुक्रवार को वे वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पुराने मामले में सीवान कोर्ट में पेश होंगे। और पढ़ें
08:54 PM, 05-Nov-2026

एनडीए सरकार के एक साल: 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी, कहां करेंगे जनसभा? जानें गठबंधन की बैठक में क्या हुआ

NDA Meeting: सियासी गलियारे में आज यानी गुरवार का दिन काफी गहमागहमी वाला रहा। पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला इसके बाद जदयू के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। शाम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक हुई। आईये जानते हैं बैठक में क्या-क्या हुआ? और पढ़ें
विज्ञापन
07:43 PM, 05-Nov-2026

मुजफ्फरपुर पीएनजी हादसा: 11 लोगों पर लापरवाही का आरोप, अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया परिवाद

मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड पर हुए पीएनजी गैस पाइपलाइन हादसे का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने आईओसीएल, पथ निर्माण विभाग और नाला निर्माण एजेंसी के अधिकारियों समेत 11 लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया है। और पढ़ें
07:37 PM, 05-Nov-2026

बिहार: सामान के पैसे मांगने पर खूनी खेल! दुकानदार को पेट्रोल डालकर जलाया, मौत के बाद सड़क जाम

बिहार के सीवान में बदमाशों ने एक दुकानदार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और उसे दुकान के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इस दर्दनाक घटना में 25 वर्षीय नदीम अंसारी की जलकर मौत हो गई। वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। और पढ़ें
07:03 PM, 05-Nov-2026

मध्य प्रदेश: मां के लिए 15 हजार किलोमीटर दौड़ रहा बिहार का बेटा, 10 ज्योतिर्लिंगों के कर चुका है दर्शन

मां की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना लेकर बिहार के 19 वर्षीय मोनू राज चौहान 15 हजार किलोमीटर की धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। 236 दिनों की दौड़ और पैदल यात्रा पूरी कर वे उज्जैन पहुंचे, जहां बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल हुए। अब उनका लक्ष्य 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों की यात्रा पूरी करना है। और पढ़ें
06:53 PM, 05-Nov-2026

बिहार: स्टाफ नर्स से लैब टेक्नीशियन तक की होगी बहाली, प्रदेश में 11 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी

बिहार में स्वास्थ्य विभाग के तहत 11 हजार से अधिक पदों पर बहाली की तैयारी की जा रही है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की संभावना है। स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर समेत कई संवर्गों में नियुक्तियां होंगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:43 PM, 05-Nov-2026

बिहार न्यूज: पुलिस टीम पर हमले से दरभंगा में हड़कंप, एएसआई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

बिहार के दरभंगा में गश्त कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव में हुई इस घटना में एएसआई रणधीर कुमार को गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावर की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
05:58 PM, 05-Nov-2026

एक दीया मां के नाम: मुंगेर में 11 लाख दीप जलाने की तैयारी, दिल्ली से आएगी आतिशबाजी की टीम

बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में सात नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। और पढ़ें
04:19 PM, 05-Nov-2026

एसआईआर विवाद: केंद्रीय मंत्री ने बिहार में SIR का रिकॉर्ड लाया सामने; कितने नाम क्यों हटे, कितनी आपत्तियां?

SIR News : देशभर में विपक्ष जहां SIR के खिलाफ माहौल बनाकर वोट चोरी की बात कर रहा है, भाजपा उसका खंडन करने के लिए आंकड़ों के साथ उतर आई है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बिहार में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण का सारा रिकॉर्ड बताया। और पढ़ें
04:13 PM, 05-Nov-2026

बिहार: आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी, तेजस्वी के दौरे पर प्रशासन सतर्क

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मधुबनी के बलिराजगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब दो किलोमीटर पहले से आवाजाही पर रोक लगाई गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed