{"_id":"5d54fcf2-accd-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"police-will-seize-property-of-those-involved-in-prostitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार करने वालों की संपत्ति होगी जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार करने वालों की संपत्ति होगी जब्त
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Apr 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देह व्यापार पर नकेल कसने के लिए अब बिहार की राजधानी पटना में देह व्यापारियों पर मनी लाउंड्रिंग एक्ट लगेगा। इसके तहत देह व्यापार में लिप्त लोगों की संपत्ति जब्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
पटना में बढ़ रहे देह व्यापार को देखते हुए पटना पुलिस ने इस संबंध में कदम बढ़ा दिए हैं। पुलिस का मकसद अपराधियों में कानून का डर पैदा करना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस संबंध में जल्द ही जिला प्रशासन को लिखा जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राजधानी में चलने वाले ब्यूटी पार्लरों में कई ऐसे हैं जहां पार्लर के नाम पर देह व्यापार होता है। कई बार हो चुकी छापेमारी में इस बात का खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
हाल ही में गांधी मैदान और कोतवाली थाना क्षेत्र के डेढ़ दर्जन पार्लरों में छापेमारी की गई थी। यहां से लगभग चार दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इन मामलों में लिप्त लोग कार्रवाई के कुछ दिन बाद ही मामला शांत होने पर फिर से धंधे में सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में संपत्ति जब्त कर इन पर रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि देह व्यापार में शामिल ब्यूटी पार्लरों के संचालकों की संपत्ति जब्त की जाएगी। इससे ऐसे कार्य करने वालों में कानून का भय पैदा होगा।