फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   youth drowned in the Karmanasha river, police and SDRF team are searching

Bihar News: कर्मनाशा नदी में डूबा युवक, पुलिस और SDRF टीम कर रही तलाश

Sun, 24 Aug 2025 10:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कैमूर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 10:10 PM IST
सार

कर्मनाशा नदी (यूपी-बिहार सीमा) में रविवार दोपहर नहाने के दौरान 23 वर्षीय गोलू पासवान (निवासी: ककरैत, चंदौली, यूपी) डूब गया। ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर कैमूर (बिहार) और चंदौली (यूपी) की पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया।
 

विज्ञापन
youth drowned in the Karmanasha river, police and SDRF team are searching
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी-बिहार सीमा पर बहने वाली कर्मनाशा नदी में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान 23 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के ककरैत गांव निवासी मुन्ना पासवान के पुत्र गोलू पासवान के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलू अपने दोस्तों के साथ नदी में पुल से छलांग लगा रहा था। इसी दौरान अचानक वह तेज धारा में बहकर गहराई में समा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने युवक की तलाश की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कैमूर (बिहार) और चंदौली (यूपी) दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्गावती थाने के एसआई रंजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित किया और खोज अभियान के लिए SDRF टीम को बुलाया गया। नदी के उफान और तेज बहाव को देखते हुए खोज अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और सीमावर्ती गांवों के लोगों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने दोनों राज्यों की पुलिस से कर्मनाशा नदी पर लगातार निगरानी रखने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed