फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sonepur Mela: State Tourism Development Corporation made special preparations for tourists

Sonepur Mela: पर्यटकों के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने खास तैयारी की, महज 900 रुपये से उपलब्ध है टूर पैकेज

Wed, 19 Nov 2025 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Nov 2025 07:08 PM IST
सार

Bihar News: देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए मेला स्थल के समीप ही पर्यटक ग्राम में अत्याधुनिक लग्जरी स्वीस कॉटेज का निर्माण किया गया है। इन टेंटों का निर्माण दो श्रेणी में किया गया है।

विज्ञापन
Sonepur Mela: State Tourism Development Corporation made special preparations for tourists
सोनपुर मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला एक बार फिर देश-विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र है। एशिया के सबसे बड़े पशु मेला के रूप में विख्यात इस मेले में आने वाले पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटक ग्राम का निर्माण कराया गया है, जहां मेले में स्थित लग्जरी मिनी दरबारी और राजवाड़ी टेंट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसमें जापान सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों ने ठहरकर मेला क्षेत्र का आनंद लिया है। इसके साथ ही पर्यटकों को सोनपुर मेला भ्रमण कराने हेतु टूर पैकेज की व्यवस्था भी दी गई है। जिसमें पटना से मेला स्थल तक पर्यटकों के ठहरने से लेकर उनके घूमने-फिरने और भोजन तक की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 
विज्ञापन


स्वीस कॉटेज में लग्जरी मिनी दरबारी और राजवाड़ी टेंट 
देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए मेला स्थल के समीप ही पर्यटक ग्राम में अत्याधुनिक लग्जरी स्वीस कॉटेज का निर्माण किया गया है। इन टेंटों का निर्माण दो श्रेणी में किया गया है। इनकी भव्यता के कारण इन लग्जरी टेंटों को मिनी दरबारी और राजवाड़ी का नाम दिया गया है। सोनपुर में राजसी अंदाज वाले कई टेंट लगाए गए हैं। मिनी दरबारी और राजवाड़ी टेंट में पंचसितारा होटल की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


इन लग्जरी टेंटों का किराया देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए अलग-अलग निर्धारित किये गए हैं। देशी पर्यटकों के लिए इसका किराया 3,000 प्रति रात और विदेशी पर्यटकों के लिए 5,000 प्रति रात निर्धारित है। इन पूर्णत: वातानुकूलित लग्जरी टेंट्स में अटैच्ड बाथरूम, 24 घंटे बिजली-पानी, भोजन आदि के साथ सुरक्षा की पूरी व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: विश्वविद्यालय कर्मियों का नवंबर की वेतन राशि जारी, 58 फीसदी डीए की राशि भी विमुक्त
 
पर्यटकों के लिए उपलब्ध है लग्जरी वाहन की सुविधा 
बिहार पर्यटन विकास निगम पटना से सोनपुर मेला तक लोगों के आने-जाने के लिए विशेष लग्जरी वाहनों के परिचालन की व्यवस्था कर रखी है। पर्यटकों के लिए इन लग्जरी वाहनों का परिचालन पटना के वीर चंद पटेल पथ और उसके समीप ही दारोगा राय पथ स्थित सिख हेरिटेज गुरु नानक भवन से किया जा रहा है। पर्यटकों को सोनपुर मेला के भ्रमण के लिए दारोगा राय पथ स्थित कौटिल्य विहार से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है। एसी बस व डेकर बस का किराया प्रति व्यक्ति 900 रूपये, ट्रैवलर एसी का किराया 950 रूपये, इनोवा का किराया 1,100 रूपये, विंगर का 900 रूपये, इटियोस का 1,300 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है।

कपल्स के लिए स्पेशल टूर पैकेज मात्र 6,000 रुपए में 
इस बार सोनपुर मेले में कपल्स के लिए स्पेशल टूर पैकेज का भी इंतजाम किया गया है। मात्र 6,000 रुपये प्रति कपल की राशि में कपल्स को होटल में ठहरने,  इटियोस एसी वाहन, अनुभवी टूरिस्ट गाइड,  ब्रेकफास्ट, लंच, स्नैक्स और डिनर, जैसी सुविधा दी गई है। बता दें कि प्राचीन काल से सोनपुर में गंगा और गंडक नदियों के पवित्र संगम स्थल पर लगने वाला हरिहर क्षेत्र का यह मेला हर साल कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होता है। कार्तिक पूर्णिमा से एक एक महीने तक गंगा और गंडक के पवित्र संगम में लाखों श्रद्धालु स्नान कर एशिया के सबसे बड़े पशु मेले का नजारा देखने पहुंचते हैं। मेले का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटक बिहार पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर- 8544418314  पर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

पांच सितारा सुविधा वाले टेंट हॉउस में ठहरकर आनंद लें हरिहर मेला का
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला का आनंद पांच सितारा सुविधाओं वाले टेंट हॉउस में ठहरकर भी उठा सकते हैं। सोनपुर मेला में आने वाले सैलानियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए बिहार पर्यटन विकास निगम की तरफ से खास टूर पैकेज की व्यवस्था की गई है। एशिया के सबसे बड़े पशु मेला के तौर पर विख्यात इस मेला दो तरह के लग्जरी टेंट लगाए गए हैं, जिसमें मिनी दरबारी और राजवाड़ी टेंट शामिल हैं। पटना से मेला स्थल तक पर्यटकों को लाने एवं ले जाने के अलावा यहां घुमाने से लेकर ठहरने एवं भोजन तक की व्यवस्था की गई है।
  
लग्जरी वाहन की सुविधा 
बिहार पर्यटन विकास निगम की तरफ से पटना से सोनपुर मेला तक लोगों के आने-जाने के लिए विशेष लग्जरी वाहनों की व्यवस्था की गई है। पर्यटकों के लिए इन लग्जरी वाहनों का परिचालन पटना के वीर चंद पटेल पथ और उसके समीप ही दरोगा राय पथ स्थित सिख हेरिटेज गुरु नानक भवन से किया जा रहा है। पर्यटकों को सोनपुर मेला के भ्रमण के लिए दारोगा राय पथ स्थित कौटिल्य विहार से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है। एसी बस व डेकर बस का किराया प्रति व्यक्ति 900 रूपये, ट्रैवलर एसी का किराया 950 रूपये, इनोवा का किराया 1,100 रूपये, विंगर का 900 रूपये, इटियोस का 1,300 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है।


कपल्स के लिए स्पेशल टूर पैकेज 6 हजार रुपए में
इस बार सोनपुर मेले में पहली बार कपल्स के लिए स्पेशल टूर पैकेज का भी इंतजाम किया गया है। मात्र 6,000 रुपये प्रति कपल की राशि में कपल्स को होटल में ठहरने, एसी वाहन, अनुभवी टूरिस्ट गाइड, सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम का नाश्ता और रात का खाना समेत अन्य सुविधाएं बहाल की गई हैं।

लग्जरी मिनी दरबारी और राजवाड़ी टेंट 
देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए मेला स्थल के समीप ही अत्याधुनिक लग्जरी टेंट का निर्माण किया गया है। इन टेंटों का निर्माण दो श्रेणी में किया गया है। इनमें मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं के आधार पर इन लग्जरी टेंट को मिनी दरबारी और राजवाड़ी का नाम दिया गया है। इनका किराया देसी और विदेशी पर्यटकों के लिए अलग-अलग निर्धारित है। देशी पर्यटकों के लिए इसका किराया 3 हजार रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 5 हजार रुपये प्रति रात निर्धारित है। इन लग्जरी टेंट्स में एसी के अलावा अटैच बाथरूम, 24 घंटे बिजली-पानी समेत अन्य सुविधाएं बहाल की गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed