फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: November salary amount of university employees released

Bihar News: विश्वविद्यालय कर्मियों का नवंबर की वेतन राशि जारी, 58 फीसदी डीए की राशि भी विमुक्त

Wed, 19 Nov 2025 06:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Nov 2025 06:29 PM IST
सार

Bihar News: आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राज्य के सभी 11 परंपरागत विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए डीए 58 फीसदी राशि के साथ वेतन की राशि जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News: November salary amount of university employees released
सांकेतिक - फोटो : ANI

विस्तार

शिक्षा विभाग ने राज्य के 11 परंपरागत विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के नवंबर माह के वेतन भुगतान के लिए 109 करोड़ 7 हजार 735 रुपये जारी की है, जिसमें डीए (महंगाई भत्ता) की राशि भी शामिल है।
विज्ञापन


पढ़ें: जदयू ने नीतीश कुमार और भाजपा ने सम्राट चौधरी को चुना विधायक दल का नेता, विजय सिन्हा उपनेता चुने गए
विज्ञापन


   आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राज्य के सभी 11 परंपरागत विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए डीए 58 फीसदी राशि के साथ वेतन की राशि जारी कर दी गई है। इसमें पटना विश्वविद्यालय को 10.58 करोड़, मगध विश्वविद्यालय को 14.67 करोड़, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को 17.5 करोड़, जयप्रकाश विश्वविद्यालय को 13.7635 करोड़, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय को 6.97 करोड़, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को 11.42 करोड़, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय को 5.26 करोड़, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय को 0.69 करोड़, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को 20.85 करोड़, पूर्णियां विश्वविद्यालय को 5.23 करोड़ और मुंगेर विश्वविद्यालय को 2.84 करोड़ रुपये वेतन मद में राशि जारी की गई है। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने बताया कि नवंबर के वेतन की राशि के साथ ही 58 फीसदी डीए की राशि भी विमुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed