फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   SIR Bihar SIR vote theft fake claim before rahul gandhi bihar yatra SIR bihar election

SIR Bihar : राहुल गांधी के पास आई वोट चोरी की शिकायत निकली फर्जी; प्रियंका गांधी को भी लगा था ऐसा झटका

Tue, 19 Aug 2025 07:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 07:58 PM IST
सार

Bihar Election : वोटर लिस्ट में 120 साल उम्र देखकर प्रियंका गांधी ने बिहार की एक महिला वोटर को फर्जी बताया था। सच सबसे पहले 'अमर उजाला' ने सामने लाया था। अब राहुल गांधी के पास आई वोटर चोरी की शिकायत फर्जी निकली है।

विज्ञापन
SIR Bihar SIR vote theft fake claim before rahul gandhi bihar yatra SIR bihar election
राहुल गांधी के पास आई वोट चोरी की शिकायत निकली फर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी से एक महिला द्वारा की गई मतदाता सूची से परिवार के 6 सदस्यों के नाम कटने की शिकायत जांच में गलत पाई गई है। यह शिकायत रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत जपला गांव निवासी सुधीर राम की पत्नी रंजू देवी (30 वर्ष) ने की थी।

विज्ञापन

राहुल गांधी से की गई शिकायत
17 अगस्त से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा के दौरान सासाराम में आयोजित जनसभा के बाद उन्होंने कुछ चुनिंदा मतदाताओं से मुलाकात की। इसी दौरान रंजू देवी ने कहा कि उनके परिवार के 6 लोगों के नाम नयी मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले वह और उनका परिवार कई बार मतदान कर चुके हैं, लेकिन इस बार ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं है।

विज्ञापन


पढ़ें: वैशाली और कोडरमा के बीच नई ट्रेन की घोषणा, रेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात; जानें समय सारणी

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में दावा निकला झूठा
मामले के संज्ञान में आते ही संबंधित बीएलओ ने जांच की। जांच में पता चला कि रंजू देवी और उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में पहले से दर्ज हैं। उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार ने बताया कि महिला कम पढ़ी-लिखी और गरीब है, संभवतः वह स्थानीय नेताओं के बहकावे में आ गई थी। अब महिला ने स्वयं सूची देखकर संतोष जताया है कि परिवार के सभी नाम शामिल हैं।


वार्ड सदस्य पर लगाए आरोप

रंजू देवी ने इस बीच अपने वार्ड सदस्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वार्ड सदस्य ने ही उन्हें गुमराह किया और कहा कि उनके परिवार का नाम सूची से हटा दिया गया है। साथ ही उन्हें सलाह दी गई कि राहुल गांधी से मिलकर नाम जुड़वाने की बात कहें। इसी आधार पर उन्होंने राहुल गांधी से शिकायत की थी। फिलहाल महिला ड्राफ्ट सूची देखकर संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed