फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Announcement of new train between Vaishali and Koderma, Railway Ministry gives a big gift

Bihar News: वैशाली और कोडरमा के बीच नई ट्रेन की घोषणा, रेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात; जानें समय सारणी

Tue, 19 Aug 2025 07:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 07:33 PM IST
सार

Bihar: नई मेमू ट्रेन वैशाली स्टेशन से सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर कोडरमा पहुंचेगी। वहीं, कोडरमा से यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर खुलेगी और शाम 4 बजकर 45 मिनट पर वैशाली पहुंचेगी।

विज्ञापन
Bihar News: Announcement of new train between Vaishali and Koderma, Railway Ministry gives a big gift
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी है। वैशाली से कोडरमा के बीच नई मेमू ट्रेन के परिचालन की मंजूरी दे दी गई है। यह पहली ट्रेन होगी जो बुद्ध सर्किट को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।

विज्ञापन

यह ट्रेन वैशाली से गया, जहानाबाद, पटना होते हुए कोडरमा तक जाएगी। इससे गया–पटना रेलखंड के यात्रियों को पाटलिपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर स्टेशन तक पहुँचने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। नई रेल सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को अब बीच रास्ते में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी, एक ही ट्रेन से वे अपने गंतव्य तक पहुँच जाएंगे।

विज्ञापन

यात्रियों के साथ-साथ यह ट्रेन पर्यटकों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी। बौद्ध सर्किट में शामिल प्रमुख तीर्थ स्थल–गया, बोधगया, राजगीर और वैशाली–अब रेल मार्ग से और बेहतर तरीके से जुड़ जाएंगे। बौद्ध तीर्थयात्रियों के लिए यह सीधी कनेक्टिविटी एक वरदान मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार देखने पहुंचे मेट्रो की पहली झलक, शहर वासियों को जल्द मिलेगी सौगात; तस्वीरें

नई मेमू ट्रेन वैशाली स्टेशन से सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर कोडरमा पहुंचेगी। वहीं, कोडरमा से यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर खुलेगी और शाम 4 बजकर 45 मिनट पर वैशाली पहुंचेगी।

पहले वैशाली के लिए केवल एक ट्रेन चलती थी, जो सुबह जाती थी और शाम में वापस लौटती थी। लेकिन अब नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों और पर्यटकों दोनों को काफी सहूलियत होगी। राजधानी पटना से भी वैशाली की सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो जाएगी। इस संबंध में जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने मीडिया को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed