फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Shravani Mela 2025: Tent city for Kanwarias, 12 tourist information centers, help will be available through to

श्रावणी मेला 2025: कांवरियों के लिए टेंट सिटी, 12 पर्यटक सूचना केंद्र, टोल फ्री नंबर से मिलेगी मदद

Thu, 10 Jul 2025 08:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 08:03 PM IST
सार

बिहार पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेला 2025 के दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारी की है। सुल्तानगंज से दुम्मा सीमा और पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर तक टेंट सिटी, शौचालय, पेयजल, कांवर स्टैंड, चिकित्सा सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है।
 

विज्ञापन
Shravani Mela 2025: Tent city for Kanwarias, 12 tourist information centers, help will be available through to
सुल्तानगंज से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक कांवरियों को मिलेगी राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही 11 जुलाई से शुरू हो रहे विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला के लिए पर्यटन विभाग ने सुल्तानगंज से दुम्मा सीमा और पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर तक श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। मेला 7 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए पूरे मार्ग में टेंट सिटी, शौचालय, पेयजल, कांवर स्टैंड, मनोरंजन व चिकित्सा जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस बार पहली बार पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर के मार्ग को भी पर्यटन सुविधाओं से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट सिटी और सुविधाएं

सुल्तानगंज से दुम्मा तक
  • सुल्तानगंज में 200 बेड
  • बांका (अबरखा) में 600 बेड
  • मुंगेर (खैरा और धोबई) में 400 बेड
  • पहलेजा से बाबा गरीबनाथ मार्ग पर:
  • पहलेजा घाट पर 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाला जर्मन हैंगर टेंट

मुजफ्फरपुर (आरडीएस कॉलेज) में 1000 लोगों की क्षमता का टेंट

वैशाली (गोरौल, बिठौली) व तुर्की, मुजफ्फरपुर में 200-200 लोगों की क्षमता वाले टेंट सिटी

सभी टेंट सिटी में पंखे, कूलर, कुर्सियाँ, टेबल, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, कांवर स्टैंड, साफ-सफाई, बिजली, चिकित्सा सुविधा और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। आरडीएस कॉलेज टेंट सिटी में भजन संध्या जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


सूचना केंद्र और हेल्पलाइन:
पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सहायता के लिए कुल 12 अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित किए हैं। यहां मेला से जुड़ी सभी जानकारियां, ब्रॉशर और सुविधा विवरण मुफ्त में उपलब्ध होंगे।

टोल फ्री हेल्पलाइन: 18003037677

गंगा आरती और लेजर शो
सुल्तानगंज में गंगा आरती का आयोजन होगा। साथ ही मेला उद्घाटन व समापन के अवसर पर भगवान शिव के जीवन पर आधारित लेजर शो भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। प्रत्येक टेंट सिटी में प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। उनके मोबाइल नंबर व स्थानीय पुलिस प्रशासन के टोल फ्री नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में श्रद्धालु त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed