फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   bihar elections 2025 rjd hits back at samrat choudhary statement

Bihar: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार

Thu, 10 Jul 2025 02:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 02:05 PM IST
सार

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले सियासत गरमा गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के महागठबंधन और राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर RJD नेता सुरेन्द्र यादव ने तीखा पलटवार किया है।
 

विज्ञापन
bihar elections 2025 rjd hits back at samrat choudhary statement
सांसद सुरेन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, सूबे की सियासत में गर्मी बढ़ती जा रही है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा महागठबंधन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तीखा पलटवार किया है। राजद सांसद सुरेन्द्र यादव ने सम्राट चौधरी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनके राजनीतिक कद और भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


सांसद सुरेन्द्र यादव ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम सम्राट चौधरी कितने बड़े नेता हैं, लेकिन यह जरूर जानते हैं कि उनके पिता सकुनी चौधरी और लालू प्रसाद यादव के रिश्ते "एक बूट के दो डाल" जैसे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने ही सकुनी चौधरी के कहने पर सम्राट चौधरी को कम उम्र में कैबिनेट मंत्री बनवा दिया था, जिसे उन्होंने राजनीतिक भूल बताया। सुरेन्द्र यादव ने याद दिलाया कि उस वक्त नीतीश कुमार और बीजेपी ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और इसे 'जंगलराज' की संज्ञा दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों ने किराना दुकानदार को लूट के दौरान मारी गोली, सड़क पर आगजनी कर रहे हैं विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज वही सम्राट चौधरी महागठबंधन और उसके नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सम्राट चौधरी ने महागठबंधन द्वारा बिहार बंद के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि "राहुल गांधी बिहार पिकनिक मनाने आए हैं"। इसी पर पलटवार करते हुए सुरेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी नेताओं को बड़ी बड़ी बातें सूझने लगती हैं। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से सम्राट चौधरी घबरा गए हैं और अब उनकी नकल करने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में महागठबंधन की ताकत सबके सामने आ जाएगी।

सांसद सुरेन्द्र यादव गया जिले के टेनीबिगहा मोहल्ले में 22.85 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुदय यादव, पार्षद धर्मपाल यादव, राजद नेता बैकुंठ यादव, संजय यादव और जिला राजद प्रवक्ता शशि रंजन समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed